फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Kidnapped elder,s for property

संपत्ति के लिए वृद्धा को अगवा किया

Mon, 10 Apr 2017 10:27 PM IST
अमर उजाला/श्रावस्ती
अमर उजाला/श्रावस्ती Updated Mon, 10 Apr 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
कचनापुर निवासिनी एक वृद्धा का शनिवार रात अपहरण हो गया। इस मामले में वृद्धा के देवर के पुत्र ने अपने ही तीन भाइयों पर संपत्ति के लिए चाची के अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। सोनवा पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम कचनापुर निवासी केदारनाथ पुत्र देवीदयाल चार भाई हैं। इनमें से तीन भाई मुनीजर, हवलदार व कमला अपने ननिहाल बहराइच के थाना नवाबगंज के ओझा गांव में रहते हैं। जबकि केदारनाथ अपने पिता, चाची व बच्चों के साथ कचनापुर में रहता है।
विज्ञापन


केदारनाथ के चाचा बेचू दयाल की मौत हो चुकी है जबकि चाची जामवंती उर्फ जानकी के कोई औलाद नहीं है। इसके चलते जानकी ने 18 मार्च 2017 को अपनी 20 बीघा भूमि की केदारनाथ के नाम वसीयत लिख दी है। इससे क्षुब्ध मुनीजर, हवलदार व कमला पुत्रगण देवीदयाल अपने दो साथियों के साथ शनिवार रात बोलेरो से केदारनाथ के घर पहुंचे और पूरे परिवार को बंधक बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों ने जानकी से अपनी सारी जमीन मुनीजर, हवलदार व कमला के नाम करने व साथ चलने को कहा। ऐसा नहीं करने पर तीनों भाइयों ने पूरे परिवार की पिटाई की और जानकी को मारकर लाश राप्ती नदी में फेंकने की बात कहकर अगवा कर ले गए। केदारनाथ ने लक्ष्मननगर चौकी पुलिस में तहरीर देकर अपनी चाची को भाइयों के चंगुल से मुक्त कराने व दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। इस पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed