फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   house demolished, mother and children injured

जर्जर मकान ढहा मां व बच्चे घायल

Sat, 30 Jan 2016 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Sat, 30 Jan 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
house demolished, mother and children injured
कटरा (श्रावस्ती)। ब्लॉक क्षेत्र इकौना के मोहल्ला गौतम नगर स्थित एक पुराना जर्जर मकान शुक्रवार रात अचानक ढह गया। इसकी चपेट में आने से महिला व उसके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि गृह स्वामी बाल-बाल बचा। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


गौतम नगर स्थित मकान नंबर 172 काफी जर्जर था। आर्थिक तंगी के कारण गृह स्वामी ताहिर नाई पुत्र हुसैन न तो नया मकान बनवा पा रहा था और न ही इसकी मरम्मत ही करा पा रहा था।
विज्ञापन


शुक्रवार रात ताहिर अपनी पत्नी गुड़िया, पुत्र आशिफ व पुत्री जीनत के साथ घर में लेटा हुआ था। देर रात अचानक मकान ढहने लगा। आवाज पर जगे परिवारीजन जब तक घर से बाहर निकलते, तब तक मकान ढह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें गुड़िया, आसिफ  व जीनत को गंभीर चोट आई जबकि ताहिर बाल-बाल बच गया। सभी घायलों को सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में भर्ती कराया गया। वहीं परिवार के बाकी लोग अब खुले आसमान के नीचे रात बिताने को विवश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed