फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   from three stores, rupees two million property stolen

तीन दुकानों से दो लाख की संपत्ति चाेरी

Sun, 06 Dec 2015 10:49 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 06 Dec 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
शहर के चित्रशाला रोड स्थित तीन दुकानों में छत के रास्ते घुसे चोरों ने पौने दो लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। एक साथ तीन दुकानों में हुई चोरी से व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों ने चोरी की सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर अंतर्गत कानूनगोपुरा चौकी क्षेत्र के चित्रशाला रोड स्थित मोहल्ला ब्राह्मणीपुरा में घंटाघर पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर दुकानें स्थित हैं। यहां पर मोहल्ला निवासी अजय कुमार जैन की मोबाइल की दुकान में चोर छत के रास्ते घुसे थे। चोरों ने दुकान से लगभग 65 हजार रुपये नकदी व 10 हजार रुपये के एक मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद पास ही स्थित प्रकाश जैन की दुकान में चोर घुसे थे।
विज्ञापन


यहां से चोरों ने लॉकर तोड़कर 90 हजार रुपये नकदी को पार कर दिया। यहां की चोरी के बाद चोरों ने पास ही स्थित अविनाश जैन की दुकान से 10 हजार रुपये की नकदी समेट ली। रविवार सुबह दुकान मालिकों को चोरी की जानकारी हुई। इस मामले में दुकान मालिकों ने चोरी की सूचना पुलिस को दी है। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र वर्मा ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed