{"_id":"5cdef433bdec22076f5111d8","slug":"five-women-smuggled-from-nepal-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल से तस्करी कर लाई गईं पांच युवतियों को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नेपाल से तस्करी कर लाई गईं पांच युवतियों को पकड़ा
Fri, 17 May 2019 11:19 PM IST
Praveen Singh
Amarujala Bureau/Bahraich
Amarujala Bureau/Bahraich
Published by: Praveen Singh
Updated Fri, 17 May 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अच्छी नौकरी का झांसा देकर नेपाल से तस्करी कर लायी जा रहीं पांच युवतियों को शुक्रवार को इंडो-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने पकड़ लिया। इन युवतियों को भारतीय सीमा में प्रवेश कराकर दिल्ली के रास्ते खाड़ी देश भेजने की तैयारी थी। पकड़ी गयीं सभी युवतियां नेपाल के चितवन जिले की निवासी हैं। युवतियों को पूछताछ के बाद नेपाल पुलिस की मौजूदगी में नेपाली संस्था टिनी हैंड्स के सुपुर्द कर दिया गया है। इस दौरान मानव तस्कर एसएसबी को चकमा देकर भाग निकला। आरोपी की तलाश में सीमा क्षेत्र में छापेमारी शुरू की गयी है।
भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करों की सक्रियता बढ़ती जा रही है। सशस्त्र सीमा बल के उप कमांडेंट शैलेश कुमार ने बताया कि नेपाल की टिनी हैंड्स संस्था द्वारा शुक्रवार सुबह सीमा परिक्षेत्र में मानव तस्करों की सक्रियता का पता चला था। इसके चलते सीमा क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गयी थी। विशेष सतर्कता बरती जा रही थी।
उप कमांडेंट ने बताया कि दोपहर में जब सशस्त्र सीमा बल के जवान नेपाल की टिनी हैंड्स के अधिकारियों के साथ रुपईडीहा के रोडवेज बस स्टैंड के आसपास छानबीन कर रहे थे, तभी एक स्थान पर पांच नेपाली युवतियां खड़ी दिखीं। जब उनसे पूछताछ शुरू की गयी तो सभी सकते में आ गयीं। पूछताछ के दौरान युवतियों ने बताया कि नेपाल के दांग जिला निवासी दीपक खत्री ने उन सभी को नौकरी व पैसे का लालच देकर दिल्ली के रास्ते कुवैत भेजने की बात कही है। साथ ही यह भी कहा है कि कुवैत में बढ़िया नौकरी मिलेगी।
विज्ञापन
इस पर पांचों नेपाली युवतियों को हिरासत में लेकर मानव तस्कर दीपक खत्री की तलाश शुरू की गयी, लेकिन वह चकमा देकर फरार हो गया। पूछताछ में पता चला कि पांचों युवतियां चेपांग जाति की हैं। वह सभी नेपाल के प्रदेश नंबर 3 के चितवन जिले की निवासी हैं।
पकड़ी गयी युवतियों को एसएसबी बार्डर आउटपोस्ट पर लाकर लिखा-पढ़ी के बाद एसएसबी ने नेपाल पुलिस की मौजूदगी में नेपाल की संस्था टिनी हैंड्स के सुपुर्द कर दिया। टिनी हैंड्स के कार्यकर्ता पप्पू नेपाली व जमुनहा इलाका प्रहरी कार्यालय इंचार्ज बसंत बस्नेत ने बताया कि युवतियों के परिवारीजनों से संपर्क साधकर सभी को वापस घर भेजा जाएगा।