{"_id":"591b3b2f4f1c1b8351f23241","slug":"firing-in-front-of-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग व पथराव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कचहरी के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग व पथराव
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Tue, 16 May 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
घायल व्यक्ति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कचहरी में मंगलवार दोपहर बयान दर्ज कराने पहुंची युवती को कब्जे में लेने के लिए उसके परिवार के समर्थकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग व पथराव कर दिया। हमले में गोली तो किसी को नहीं लगी मगर पथराव में एक युवक लहूलुहान हो गया।
दरगाह शरीफ थाना अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी युवती को कुछ माह पूर्व कोतवाली नगर के मोहल्ला बड़ीहाट निवासी एक युवक भगा ले गया था। इस मामले में युवती के पिता ने दरगाह थाने में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने युवती को बरामद करके कोर्ट में 161 का बयान दर्ज करा दिया था।
मगर युवती की सुपुर्दगी के लिए 164 का बयान होना था। इसके लिए मंगलवार को विवेचक छोटक यादव महिला पुलिस के साथ युवती को लेकर कचहरी पहुंचे। जहां बयान नहीं दर्ज हो सका। लड़के के पक्ष से उसके चाचा आलम पुत्र शहजाद और अन्य लोग आए थे।
विज्ञापन
इसी बीच लड़की पक्ष के मन्ना शूटर, विक्की, अनवर अली, सलीम, कलीम, हलीम, असलम, शहनवाज और मोहम्मद नवाज पहुंच गए। ये लोग युवती को जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगे। आलम ने इसका विरोध किया तो मन्ना ने पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी।
मन्ना ने आठ राउंड फायरिंग की जबकि उसके साथियों ने पथराव शुरू कर दिया। इस पर आलम जान बचाकर किसी तरह वहां से भागा। मगर सिर पर ईंट लगने से वह लहूलुहान हो गया। घटना से कचहरी व आसपास अफरातफरी मच गई। राहगीरों व वादकारियों के जुटने पर हमलावर भाग गए।
इस बीच पुलिस टीम युवती को लेकर चली गई। हमले में घायल आलम ने कोतवाली पहुंचकर सभी नौ हमलावरों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर वर्मा ने बताया कि केस दर्ज करके मामले की विवेचना की जा रही है।