फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   fire caught from crackers

पटाखे की चिंगारी से भड़की आग, चार मकान राख

Fri, 06 Nov 2015 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Fri, 06 Nov 2015 10:08 PM IST
विज्ञापन
महसी (बहराइच)। ग्राम कोदही में पटाखे से निकली चिन्गारी से चार आशियाने और खलिहान राख हो गया। किसी तरह ग्रामीणों ने आग फैलने से रोका।
विज्ञापन


हादसे में चार लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। अग्निकांड की सूचना तहसील को दी गई लेकिन कोई भी राजस्वकर्मी नहीं पहुंचा।

बौंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोदही गांव के ग्रामीण शुक्रवार दोपहर खेत-खलिहान में काम कर रहे थे। गांव निवासी सहजराम के घर के पास भी खलिहान है, जहां धान की मड़ाई के बाद निकले पुआल का ढेर लगा हुआ था।

धान की कुछ फसल भी मड़ाई के लिए रखी थी। दोपहर एक बजे के आसपास गांव के बच्चे खलिहान में पटाखा दाग रहे थे। उसी दौरान भड़की चिन्गारी से पुआल के ढेर में आग लग गई।
विज्ञापन


पहले बच्चों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन सफल न होने पर शोर मचाते हुए भाग गए। इतने में पुआल की लपटों ने सहजराम के आवास को भी आगोश में ले लिया तब चीख-पुकार मची।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के लोग जान बचाकर किसी तरह भागे। गांव के लोग भी दौड़े लेकिन जब तक आग बुझाने का उपाय किया जाता तब तक लपटें उमेश, बन्नू और चेतराम के मकान तक फैल गईं।


ग्रामीणों ने थाने पर सूचना दी। इस पर पुलिसकर्मी और दमकल वाहन मौके पर पहुंचा। दो घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तब तक चार लाख से अधिक की संपत्ति आग की भेंट चढ़ गई।

चारों परिवार के 30 से अधिक लोग खुले आसमान तले गुजर बसर करने को मजबूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed