{"_id":"f75be2d79e5fa6fc3e77d7aabcfde3bc","slug":"display-of-businessman-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा अधिकारी पर वसूली का आरोप लगा व्यापारियों ने घेरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाद्य सुरक्षा अधिकारी पर वसूली का आरोप लगा व्यापारियों ने घेरा
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sat, 27 Feb 2016 09:42 PM IST
विज्ञापन
बहराइच (ब्यूरो)। रोडवेज के पास एक वाहन की जांच कर रहे खाद्य सुरक्षा अधिकारी पर शनिवार को व्यापारी भड़क उठे। व्यापारियों ने निरीक्षक का घेराव कर मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
व्यापारियों ने वसूली का आरोप लगाया है। सोमवार को व्यापारी इस मामले में डीएम से भी मिलकर पत्र सौंपेंगे।
शहर के व्यापारी इरशाद अहमद का सामान लादकर एक माल वाहन शहर में आ रहा था। उसे खाद्य सुरक्षा अधिकारी बागीशमणि त्रिपाठी ने रोक लिया। इसकी सूचना पर काफी संख्या में व्यापारी एकत्र हो गए।
सेलर एसोसिएशन ने अधिकारी पर व्यापारी से पचास हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। व्यापारियों ने बहराइच-तिकोनीबाग मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर सेलर एसोसिएशन के अध्यक्ष इसरार अली व सचिव तहजीब अहमद ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित व्यापारियों को शांत कराया। व्यापारियों ने इस मामले में 29 फरवरी को जिलाधिकारी से मिलकर पत्र सौंपने का निर्णय लिया है।
उधर, इस मामले में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बागीशमणि त्रिपाठी का कहना है कि पैसे मांगने का आरोप निराधार है। खाद्य पदार्थ के लाइसेंस देखने के बाद सब कुछ सही मिलने पर वाहन को छोड़ दिया गया है।