{"_id":"40ec9878e6cebdfc41546d8ef470f10e","slug":"daughter-in-law-died-in-fire-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुलसकर बहू की मौत, सास की हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झुलसकर बहू की मौत, सास की हालत गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sat, 21 Nov 2015 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना देहात के मजरा रघुवीरपुरवा में शुक्रवार रात एक घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसकी चपेट में आने से सास व बहू गंभीर रूप से झुलस गईं।
जिन्हें रात में ही जिला अस्पताल बहराइच ले जाया गया। जहां बहू की मौत हो गई। जबकि सास की हालत गंभीर बनी हुई है।
इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम इकौना देहात के मजरा रघुवीरपुरवा निवासी छोटकऊ का फूस का घर बना हुआ था। इसमें छोटकऊ की पत्नी मायावती (55) व बहू मंजू (30) पत्नी सनेही शुक्रवार रात अंदर लेटी हुई थीं, जबकि परिवार के अन्य लोग घर के बाहर बरामदे में सोए थे।
देर रात अज्ञात कारणों से घर में आग लग गई। जब तक परिवारीजनों को इसकी भनक लगती तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसमें मायावती व मंजू घिर गईं।
परिवारीजनों की चीखपुकार पर जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंच कर आग को काबू करते। आग की चपेट में आने से मायावती व मंजू गंभीर रूप से झुलस गईं।
उन्हें परिवार वालों ने रात में ही सीएचसी इकौना पहुंचाया, जहां दोनों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया।
बहराइच में इलाज के दौरान मंजू की मौत हो गई। जबकि मायावती की हालत गंभीर बनी हुई है।