फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   child poisoned by Mother, death

मासूम को जहर खिला मां ने पीया कीटनाशक

Tue, 03 Oct 2017 10:51 PM IST
बहराइच
बहराइच Updated Tue, 03 Oct 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
child poisoned by Mother, death
- फोटो : सांकेतिक चित्र
समसा तरहर गांव निवासी पति-पत्नी में घरेलू मामलों को लेकर सोमवार को विवाद हुआ। पति से विवाद के बाद देर शाम महिला ने अपने ढाई वर्षीय मासूम बेटे को जहर खिला दिया। उसकी मौत होने के बाद मां ने कीटनाशक पीकर जान देने की कोशिश की। हालांकि उसे समय से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिससे मां जिंदगी-मौत से जूझ रही है। वहीं मासूम के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


रिसिया थाना अंतर्गत समसा तरहर गांव निवासी अंजू (30) का पारिवारिक मामलों को लेकर अपने पति से अक्सर विवाद होता रहता है। अंजू का कहना है कि उसके पति कमलेश देखभाल सुचारु तरीके से नहीं करते न ही अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां समझ रहे हैं। जिसके चलते आए दिन विवाद की स्थिति बनती है।
विज्ञापन


सोमवार को भी पारिवारिक मामलों को लेकर कहासुनी हुई। विवाद के बाद पति घर से बाहर चला गया। घर में मौजूद पत्नी अंजू ने अपने ढाई वर्षीय पुत्र कुबेर चंद्र मौर्य को जहरीला पदार्थ पिला दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद अंजू ने भी गन्ने के खेत में डालने वाली कीटनाशक पी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम जब पति लौटा तो पुत्र मृत हालत में मिला जबकि अंजू की स्थिति काफी खराब थी। ग्रामीणों की मदद से उसने तत्काल पत्नी को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां महिला जिंदगी-मौत से जूझ रही है। थानाध्यक्ष आरपी यादव ने बताया कि पति की सूचना पर मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। महिला का बयान दर्ज हुआ है। उसने घरेलू विवाद में बेटे को जहर खिलाने और खुद खाने की बात स्वीकार की है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed