फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Child and youth died in accidents

हादसों में बालिका व युवक की मौत

Mon, 08 Aug 2016 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 08 Aug 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
जिले में गोंडा और हुजूरपुर मार्ग पर हुए हादसों में एक बालिका समेत दो लोगों की मौत हो गई। इन हादसों में घायल हुए तीन लोगों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बालिका अपनी बड़ी बहन से मिलने कस्तूरबा गांधी विद्यालय जा रही थी।
विज्ञापन


उसे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंद दिया। दूसरे हादसे का शिकार हुए युवक की पहचान नहीं हो सकी है। हुजूरपुर क्षेत्र में गुलहरिया गाजीपुर निवासी अखिलेश कुमार की बड़ी बेटी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में जूनियर की छात्रा है। सोमवार सुबह छोटी बेटी परी (12) अपनी बड़ी बहन से मिलने स्कूल को जा रही थी।
विज्ञापन


इटहुआ गांव के निकट सड़क पार करते समय परी को पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंद दिया। यह देख आसपास के लोग दौड़े लेकिन तब तक चालक ट्रैक्टर समेत भाग निकला। आनन फानन में परी को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस सूचना से घर में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर गोंडा-बहराइच मार्ग पर पयागपुर क्षेत्र में कोल्हुवा गांव के पास सोमवार सुबह अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे एक युवक को रौंद दिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया।


सुबह नित्यक्रिया के लिए निकले ग्रामीणों ने युवक को सड़क पर पड़े देख थाने पर सूचना दी। थानाध्यक्ष विनोद अग्निहोत्री ने मौके पर पहुंचे तो युवक की मौत हो चुकी थी। करीब वाहन 34 वर्षीय की पहचान नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed