{"_id":"57619ea74f1c1b4d1f11cf45","slug":"cash-and-jewelery-looted-from-couple","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपती से बदमाशों ने नगदी-गहने लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दंपती से बदमाशों ने नगदी-गहने लूटे
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Thu, 16 Jun 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली में बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कराने आया परिवार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी व बच्चों के साथ ससुराल जा रहे युवक से बुधवार को जरवलरोड थाना क्षेत्र में बदमाशों ने दिनदहाड़े लूटपाट की। विरोध करने पर उसे जमकर पीटा व तमंचे की बट से वार करके लहूलुहान कर दिया। इसके बाद बदमाश नकदी व युवक की पत्नी के गहने लूटकर भाग गए।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद क्षेत्र में नाकाबंदी की मगर बदमाशों का कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाराबंकी के रामनगर थाना अंतर्गत रमवापुर निवासी रणविजय सिंह की ससुराल कैसरगंज में है। बुधवार सुबह 11 बजे रणविजय पत्नी सविता, पुत्र देव व अनुभव के साथ बाइक से ससुराल जा रहा था।
विज्ञापन
जल्दी पहुंचने के चक्कर में रणविजय हाईवे से मुस्तफाबाद-धनराजपुर मार्ग पर चल पड़ा। ये रास्ता काफी सुनसान है। रणविजय जब मुस्तफाबाद सीएचसी से एक किलोमीटर आगे पहुंचा तो अचानक सड़क किनारे झाड़ियों में छिपे तीन बदमाश सामने आ गए और तमंचा तानकर बाइक रुकवा ली।
विज्ञापन
इसके बाद बदमाशों ने पूरे परिवार को काबू में लिया और सविता के गहने उतरवाने लगे। रणविजय ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे जमकर पीटा और तमंचे के बट से वार करके लहूलुहान कर दिया।
इस पर सविता ने अपने गहने उतारकर बदमाशों को दे दिए। बदमाशों ने रणविजय की जेब में रखी नकदी भी निकाल ली और भाग गए। इसके बाद दंपती के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और थाने पर सूचना दी गई।
मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अनिल यादव ने घटनास्थल का मुआयना करने साथ ही आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कराई मगर बदमाशों का कुछ पता नहीं चला। थानाध्यक्ष ने बताया कि केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है। बदमाशों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश भी दी गई है। शीघ्र ही बदमाशों को दबोच लिया जाएगा।