फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Case filled against 102 villagers in the murder of leopard

तेंदुए की हत्या में 102 ग्रामीणों पर केस

Sat, 06 Apr 2019 11:34 PM IST
Praveen Singh न्यूज डेस्क, बहराइच
न्यूज डेस्क, बहराइच Published by: Praveen Singh Updated Sat, 06 Apr 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
ककरहा रेंज के गिरगिट्टी गांव में ग्रामीणों ने एक तेंदुए की पीटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में बीती देर रात मोतीपुर थाने में दो नामजद व 100 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


मृत तेंदुए का पोस्टमार्टम चार डॉक्टरों के पैनल ने किया। पोस्टमार्टम में हेडइंजरी से तेंदुए के मौत की पुष्टि हुई है। कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के ककरहा रेंज अंतर्गत गिरगिट्टी गांव में शुक्रवार सुबह जंगल से निकलकर एक मादा तेंदुआ पहुंच गई थी। उसने सात ग्रामीणों पर हमला कर घायल कर दिया था।
विज्ञापन


इसके बाद गांव के लोगों ने मादा तेंदुए को घेरकर लाठी व धारदार हथियारों से पीटकर मार डाला था। घटना की सूचना पर दुधवा नेशनल पार्क के फील्ड डायरेक्टर रमेश पांडेय, डीएफओ जीपी सिंह व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार सुबह लखनऊ चिड़ियाघर के पशु चिकित्सक डॉ. उत्कर्ष शुक्ला, डब्ल्यूटीआई के डॉ. अखिलेश ठागे, बरेली के डॉ. अशोक कुमार व पशु चिकित्साधिकारी मिहींपुरवा डॉ. विनोद भार्गव ने ककरहा रेंज कार्यालय परिसर में तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम किया।

पोस्टमार्टम में सिर पर नुकीले हथियार से चोट लगने के कारण हेड इंजरी से मौत की पुष्टि हुई है। डीएफओ ने बताया कि तेंदुए की हत्या के मामले में रेंज केस शुक्रवार को ही दर्ज कर लिया गया था। वन क्षेत्राधिकारी मोहम्मद इरफान की ओर से मोतीपुर थाने में सिविल केस दर्ज कराया गया है।


नामजद आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। अज्ञात 100 हमलावरों को चिन्हित किया जा रहा है। मामले की विवेचना उप निरीक्षक राजेश गुप्ता व श्यामबहादुर सिंह चौहान को सौंपी गई है।
- हेमंत गौड़, प्रभारी निरीक्षक, मोतीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed