फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bolero hit the school van, students are safe

स्कूल वैन से टकराई जीप, बाल बाल बचे बच्चे

Fri, 21 Aug 2015 09:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Fri, 21 Aug 2015 09:34 PM IST
विज्ञापन
बाबागंज/चरदा। छात्र-छात्राओं को लेकर घर छोड़ने जा रही स्कूल वैन से तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो कलवारी गांव के पास टकरा गई।
विज्ञापन


संयोग से स्कूल वैन की रफ्तार कम थी, जिसके चलते बड़ा हादसा होते-होते बचा। बच्चे सुरक्षित हैं। दुर्घटना का कारण बोलेरो की स्टेयरिंग फेल होना बताया जा रहा है।

रुपईडीहा के सीमांत इंटर कॉलेज में चरदा क्षेत्र के बच्चे पढ़ते हैं। शुक्रवार दोपहर स्कूल में छुट्टी होने के बाद स्कूल वैन बच्चों को बसभरिया गांव छोड़ने जा रही थी।
विज्ञापन


वैन जब चरदा-बाबागंज मार्ग पर कलवारी गांव के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो (यूपी 32 सीजेड 3047) भिड़ गई। वैन में सवार बच्चे चीख उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयोग से वैन की रफ्तार धीमी थी, जिससे जीप वैन से टकराकर किनारे जाकर रुकी। जीप चालक रिंकू ने बताया कि स्टेयरिंग फेल होने के चलते वाहन अनियंत्रित हुआ।

सीमांत इंटर कॉलेज के व्यवस्थापक कौशलेंद्र पांडेय ने बताया कि स्कूल वैन में सवार सभी बच्चे सुरक्षित हैं।  

बाइक की टक्कर से युवक घायल
राजीचौराहा। हरदी के गड़रियनपुरवा निवासी रामफल (40) शुक्रवार दोपहर पचदेवरी गांव के निकट मवेशियों को चरा रहा था। इसी दौरान सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे रामफल लहूलुहान हो गया। उसे जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed