फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   attack on family in political conflict

चुनावी रंजिश में परिवार पर हमला

Fri, 25 Mar 2016 09:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच Updated Fri, 25 Mar 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
attack on family in political conflict
विशेश्वरगंज के सुसरौली गांव में चुनावी रंजिश को लेकर हुए हमले में टूटी कार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बहराइच

विज्ञापन
बहराइच। सुसरौली गांव में चुनावी रंजिश के चलते एक परिवार पर कुछ लोगों ने गुरुवार दोपहर हमला कर लहूलुहान कर दिया। तोड़फोड़ भी की। हमले में बालिका समेत चार लोग घायल हुए हैं।

इन सभी को अस्पताल ले जाते समय हमलावरों ने रास्ते में भी हमला कर कार तोड़ दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र अंतर्गत सुसरौली गांव निवासी रमेश चंद्र और दीनानाथ गुरुवार दोपहर अपने घर के सामने साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान प्रधानी चुनाव की रंजिश के चलते गांव निवासी कमलेश, पन्नालाल, गुड्डू यादव, मोहनलाल और दो अन्य लाठी-डंडा तथा धारदार हथियारों से लैस होकर मौके पर आ धमके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई कुछ समझ पाता इससे पहले हमलावरों ने रमेश और दीनानाथ पर हमला कर उनकी पिटाई शुरू कर दी। चीख पुकार सुनकर घर में मौजूद सुधा, सौरभ और अनिल दौड़े तो उन पर भी लाठियां बरसाकर लहूलुहान कर दिया।

गांव के लोग दौड़े तो जान से मारने की धमकी और गांव से उजाड़ने की बात कहकर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए भाग निकले। घायलों को जब परिवारीजन जब कार से जिला अस्पताल ले जाने लगे तो रास्ते में हमलावरों ने कार पर ईंट और लाठियों से हमला कर दिया।

इस मामले में पुलिस ने हमलावर कमलेश, पन्नालाल, गुड्डू यादव और मोहन को नामजद करते हुए दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष देवानंद ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। हमलावर फरार हैं, उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

मामूली बात पर मारपीट में आठ घायल

फखरपुर/मटेराचौराहा। फखरपुर और नानपारा क्षेत्र में मामूली बात को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जमकर लाठियां चलीं, जिसमें आठ लोग घायल हुए हैं।

फखरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुलाबसिंहपुरवा मरौचा में छम्मन और परमेश एक-दूसरे के परिवार पर जादू टोना करने का आरोप लगा रहे थे। कहासुनी के दौरान लाठी-डंडे से मारपीट शुरू हो गई। इसमें एक पक्ष से छम्मन, पिंटू, पम्मी, कमला लहूलुहान हो गए, जबकि दूसरे पक्ष के परमेश और धर्मेंद्र को चोट आई है।

गांव के लोगों ने झगड़ा शांत कराया। दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर एक-दूसरे पर मारने पीटने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष अनिल यादव ने बताया कि दोनों पक्षों में रंजिश चल रही है। फिलहाल तहरीर ले ली गई है। पूरे मामले की जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

उधर कोतवाली नानपारा क्षेत्र अंतर्गत मटेरा चौराहा निवासी गुलाम हजरत और नसीब अली पड़ोसी हैं। शुक्रवार सुबह गुलाम हजरत की बकरी नसीब अली के घर में चली गई। इसी बात को लेकर नसीब अली गुलाम हजरत के घर शिकायत लेकर पहुंच गया।


दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। लाठियों से जमकर मारपीट हुई, जिसमें गुलाम हजरत के पुत्र रियाज और दूसरे पक्ष से नसीब का सिर फटा है। दोनों पक्षों ने कोतवाली पर तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक एके सिंह ने बताया कि चौकी इंचार्ज मटेरा को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed