फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Anganwadi worker died in accident

ट्रैक्टर-ट्रॉली ने आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री को रौंदा

Wed, 10 Aug 2016 11:46 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Wed, 10 Aug 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi worker died in accident
- फोटो : अमर उजाला
एक आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री को उसका देवर बाइक से ड्यूटी के लिए केंद्र पर छोड़ने जा रहा था। तभी गिरधरपुर गांव के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करते समय ट्रॉली का डाला खुल गया। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई। दोनों बाइक सवार ट्रॉली के पिछले पहिये की चपेट में आकर घायल हो गए।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री की मौके पर ही मौत हो गई। देवर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था। कोतवाली नानपारा अंतर्गत गिरधरपुर इमलिया गांव निवासी मीना देवी (40) पत्नी अजय राना गांव में आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यकर्त्री के पद पर तैनात थी। गांव से केंद्र की दूरी अधिक है।
विज्ञापन


इसके कारण बुधवार सुबह वह देवर सोनू (20) के साथ बाइक से ड्यूटी करने जा रही थी। बाइक सवार कार्यकर्त्री जब गिरधरपुर गांव से कुछ दूरी पर पहुंची। तभी सामने जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को बाइक चला रहे सोनू ने ओवरटेक करने की कोशिश की। ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करते समय ट्रॉली का डाला अचानक खुल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे बाइक सवार सोनू और कार्यकर्त्री मीना देवी बाइक समेत गिर गए। ट्रॉली के पिछले पहिये की चपेट में आकर दोनों लहूलुहान हो गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। आनन-फानन में लहूलुहान मीना और सोनू को जिला अस्पताल रवाना किया गया। लेकिन मीना देवी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि सोनू को गंभीर हालत में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed