फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   abducted of the three teenager,s

तीन किशोरियों का अपहरण

Sat, 04 Mar 2017 10:27 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Sat, 04 Mar 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से तीन किशोरियों को दबंग असलहों से डरा-धमकाकर अगवा कर ले गए। मामला रंजिश का बताया जा रहा है। खोजबीन के बाद किशोरियों का पता न लगने पर परिवारीजनों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने इस मामले में मां-बेटे समेत 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश में छह स्थानों पर दबिश दी गई, लेकिन अभी तक किशोरियों का सुराग नहीं लग सका है। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

 
चुनाव खत्म होते ही अपराध का ग्राफ फिर बढ़ने लगा है। रिसिया थाना क्षेत्र से तीन किशोरियों को अगवा कर लिया गया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय लड़की शुक्रवार सुबह खेत को गई थी। इसी दौरान गांव निवासी महेश, रज्जाक और अजय ने असलहे से धमकाकर किशोरी को अगवा कर लिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक अपहर्ता किशोरी को बाइक पर बिठाकर भाग गए।
विज्ञापन


सूचना परिवारीजनों को मिली तो सभी सकते में आ गए। खोजबीन हुई, लेकिन कहीं भी किशोरी का पता नहीं लग सका। उधर, रिसिया के एक मोहल्ला निवासी 13 वर्षीय लड़की पड़ोस में एक व्यक्ति के यहां गई थी। उसके बाद घर नहीं लौटी। पता चला कि मां-बेटे ने किशोरी को अगवा कर लिया है। दोनों किशोरी को लेकर मोहल्ले से चले गए। खोजबीन के बाद भी सुराग न लगने पर विशाल और उनकी मां को नामजद करते हुए पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कस्बे के एक मोहल्ला निवासी 14 वर्षीय किशोरी घर से कुछ दूरी पर स्थित दुकान पर गई थी। तभी कोतवाली देहात निवासी सुनील कुमार, गोवरधन्ना गांव निवासी संतोष समेत पांच लोग बाइक पर सवार होकर मौके पर आ धमके और किशोरी को अगवा कर ले गए। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, तब तक अपहर्ता चाकू व अन्य असलहे लहराते हुए भाग गए।

काफी खोजबीन के बाद भी यहां भी किशोरी का सुराग नहीं मिल सका। एक साथ क्षेत्र में तीन वारदातों से जहां सनसनी फैल गई, वहीं परिवारीजन बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है।


थानाध्यक्ष अशरफ परवेज का कहना है कि तीनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। छह स्थानों पर दबिश भी दी गई है। अपहर्ताओं के परिवार के तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही किशोरियों का पता लगाकर अपहर्ताओं को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed