फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   85 quintal rice recovered from villager's house

ग्रामीण के घर से कोटे का 170 बोरी चावल बरामद

Wed, 16 Mar 2016 09:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच Updated Wed, 16 Mar 2016 09:14 PM IST
विज्ञापन
85 quintal rice recovered from villager's house
मिर्जापुर में एक ग्रामीण के यहां से बरामद कोटे का चावल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बहराइच
बहराइच। कैसरगंज के एफसीआई गोदाम से उठान करके ले जाए जा रहे कोटे के चावल को एक ग्रामीण ने रास्ते में खरीदकर अपने घर पर डंप कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक ने पुलिस के साथ ग्रामीण के मिर्जापुर स्थित आवास पर छापेमारी की।
विज्ञापन


मौके से 170 बोरी कोटे का चावल बरामद हुआ। इस मामले में डीएम के आदेश पर ग्रामीण व मिनी ट्रक चालक के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन


कैसरगंज एफसीआई के गोदाम से मंगलवार देर रात को महसी क्षेत्र के कोटेदारों के लिए चावल की उठान हुई थी लेकिन यह चावल गांव के कोटे के गोदाम पर पहुंचने के बजाये मिर्जापुर में अनिल कुमार के घर पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सूचना क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक अमरजीत सिंह को मिली तो उन्होंने रामगांव थानाध्यक्ष संजय मिश्रा के साथ अनिल के आवास पर छापेमारी की। उस समय मजदूर सरकारी बोरे से चावल को जमीन पर पलटकर खाली कर रहे थे।

रात में बोरों को गायब करके चावल को खुले बाजार में बेच दिया जाता। बरामद चावल को रात में ही क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक ने कब्जे में लेकर ग्रामीण के कमरे को सीज कर दिया। चावल को मिर्जापुर के कोटेदार की सुपुर्दगी में दिया गया है।

जिला पूर्ति अधिकारी बीपी सिंह ने बताया कि 170 बोरियों में 85 क्विंटल चावल था। क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक ने  अनिल कुमार और मिनी ट्रक के चालक बबलू को नामजद करते हुए केस दर्ज कराया है।


डीएसओ ने कहा कि सभी कोटेदारों को चेतावनी दी गई है। अगर फिर कोटे का अनाज बरामद हुआ तो कोटा के लाइसेंस का निरस्तीकरण तत्काल किया जाएगा। डीएसओ ने कहा कि ग्रामीण के घर से बरामद चावल क्षेत्र के किन कोटेदारों का है, इसकी जानकारी अभी नहीं हो सकी है। जांच की जा रही है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed