{"_id":"59de63f94f1c1b7a548b6dfc","slug":"71507746809-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तगादा वसूलने निकले गल्ला व्यवसायी का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तगादा वसूलने निकले गल्ला व्यवसायी का अपहरण
Updated Thu, 12 Oct 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालपुर चौराहे के निकट झाड़ियों में मिली बाइक व शर्ट
मटेराचौराहा (बहराइच)। घर से तगादा वसूलने निकला गल्ला व्यवसायी मंगलवार को लापता हो गया। उसकी बाइक और शर्ट बुधवार की दोपहर में लालपुर चौराहा के निकट झाड़ियों में मिली। सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया। परिवारीजनों ने मौके पर पहुंचने के बाद व्यापारी के अपहरण की आशंका जतायी है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यवसायी की बाइक और शर्ट को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। कोतवाली नानपारा अंतर्गत चाइन सिसवारा गांव निवासी मायाराम साहू (30) पुत्र बनवारी साहू गांव में फेरी लगाकर गल्ले की खरीद फरोख्त करता था। क्षेत्र में उसका काफी पैसा बकाया भी था।
मंगलवार दोपहर मायाराम बकाया पैसा वसूलने की बात परिवारीजनों से कहकर बाइक से नानपारा क्षेत्र में निकला था। देर रात तक मायाराम घर नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की पर उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन
इसके बाद बुधवार की सुबह पिता बनवारी ने फिर से ग्रामीणों के साथ खोजबीन की तो लालपुर चौराहे के निकट बेटे की बाइक झाड़ियों में पड़ी मिली वहीं कुछ दूरी पर उसका शर्ट भी पड़ा था। पिता का कहना है कि बेटा तगादा वसूलने गया था।
रात नौ बजे के आसपास उसने फोन कर नानपारा से गांव के लिए निकलने की बात कही थी। हो सकता है कि पैसा लूटने व वसूलने की नियति से बेटे को अगवा कर लिया गया हो।
परिवारीजनों ने पुलिस को अपहरण की आशंका जताते हुए तहरीर भी दी है। प्रभारी निरीक्षक जेएन शुक्ला ने बताया कि पिता की तहरीर पर जांच शुरू की गई है। इसके बाद केस दर्ज कर कार्रवाई करेंगे।