फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   पेट्रोल पंप कर्मी को चाकू मारकर नकदी लूटने की कोशिश

पेट्रोल पंप कर्मी को चाकू मारकर नकदी लूटने की कोशिश

Sat, 15 Jul 2017 11:19 PM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप कर्मी को चाकू मारकर नकदी लूटने की कोशिश
अगैया (बहराइच)। शंकरपुर चौराहे के निकट महसी विधायक के पेट्रोल पंप पर शुक्रवार देर रात पहुंचे बाइक सवार दो युवकों ने पेट्रोल पंप कर्मी को चाकू मारकर नकदी लूटने की कोशिश की। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली नानपारा अंतर्गत शंकरपुर चौराहे पर महसी विधायक सुरेश्वर सिंह का पेट्रोल पंप है। इस पेट्रोल पंप पर कर्मचारी दीपक कुमार गुप्ता निवासी बद्रीपुरवा शुक्रवार देर रात को ड्यूटी कर रहा था। तभी बाइक सवार तीन युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचे। उन सभी ने बाइक की टंकी फुल करवाई। फिर बाइक स्टार्ट करने लगे। दीपक ने पैसा मांगा तो उसे चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। कैश बैग छीनने की कोशिश की। चीख सुनकर पेट्रोल पंप के अन्य कर्मचारी दौड़े। इस पर दो बदमाश मौके से भाग निकले जबकि एक युवक को मौके पर ही पकड़ लिया गया। उसकी पहचान नूरुलहसन निवासी पटना घुसियारी रिसिया के रूप में हुई है। वहीं देर रात एक और युवक को नानपारा पुलिस ने हिरासत में लिया। प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने बताया कि हमले में जख्मी दीपक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा में भर्ती कराया गया है। दीपक की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई है। दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही तीसरे युवक को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed