फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   दहेज के लिए विवाहिता को गला दबाकर मार डाला

दहेज के लिए विवाहिता को गला दबाकर मार डाला

Thu, 14 Sep 2017 12:48 AM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता को गला दबाकर मार डाला
बहराइच। ससुराल में एक विवाहिता को पीटने के बाद गला दबाकर मार डाला। फिर आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को बड़ेर से लटका दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी ससुरालीजन फरार हैं, उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

हरदी थाना अंतर्गत सिगिंया नसीरपुर टेपरा गांव निवासी कांती देवी पत्नी ननकऊ ने बताया कि दो वर्ष उन्होंने अपनी बेटी मिट्ठन (22) का विवाह कोतवाली देहात क्षेत्र के बंजरिया गांव निवासी सक्कू पुत्र सुखराज के साथ किया था। लेकिन विवाह के तीन माह बाद से ही शादी कम दहेज लाने की बात कहकर ससुराल के लोग मिट्ठन को प्रताड़ित कर रहे थे। इस पर मां कांती ने दामाद, समधी और ससुराल के अन्य लोगों से वार्ता कर पारिवारिक स्थिति ठीेक होने पर डिमांड के अनुरूप मांग पूरी करने का आश्वासन दिया। लेकिन मिट्ठन का उत्पीड़न थमा नहीं। कांती का कहना है कि कुछ दिनों से उसकी बेटी मायके में थी। बीते सोमवार को समधी सुखराज घर आए और बेटी को विदा करा ले गए। उन्होंने बेटी को सही सलामत रखने का आश्वासन भी दिया। लेकिन ससुराल पहुंचने पर पुन: मिट्ठन का उत्पीड़न शुरू हो गया। कांती ने बताया कि मंगलवार देर शाम को बेटी के मौत की सूचना मिली। इस पर उनके पति ननकऊ व अन्य लोग घर पहुंचे तो उसका शव बड़ेर से लटक रहा था। लग रहा था कि पिटाई के बाद हत्या कर शव लटकाया गया है। सूचना पाकर पहुंची कोतवाली देहात पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक मधुप नारायण मिश्र ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed