{"_id":"594a9c1c4f1c1bc21e8b46c6","slug":"31498061852-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में फायरिंग कर तीन को लाठियों से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश में फायरिंग कर तीन को लाठियों से पीटा
Updated Wed, 21 Jun 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंजिश में फायरिंग कर तीन को लाठियों से पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
बहराइच। हुजूरपुर क्षेत्र निवासी एक ग्रामीण ने वैवाहिक समारोह के लिए डीजे बुक कराया था। लेकिन डीजे संचालक तय समय पर डीजे लेकर नहीं पहुंचे। इसका ग्रामीण ने विरोध किया था। कार्यक्रम के दिन ही विवाद हुआ था। मंगलवार शाम को भीम सिंह अपने परिवारीजनों के साथ बहराइच आए थे। देर रात वापस लौटते समय लखनऊ-बहराइच मार्ग पर इटहुआ गांव के निकट डीजे संचालक व उनके साथियों ने रोंककर मारपीट कर हवाई फायरिंग की। दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हुजूरपुर थाना अंतर्गत खजुहा पट्टी गांव निवासी भीम सिंह का विवाह दो जून को था। उन्होंने अपने वैवाहिक कार्यक्रम के लिए शिवा डीजे की बुकिंग कराई थी। 500 रुपये अग्रिम धनराशि दी थी। लेकिन तय कार्यक्रम के तहत दो जून को संचालक डीजे लेकर कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंचा। इस बात को लेकर भीम सिंह व डीजे संचालक के बीच कहासुनी हुई थी।
वैवाहिक कार्यक्रम निपटने के चार दिन बाद डीजे संचालक डीजे लेकर भीम सिंह के घर पहुंच गए। इसका विरोध करने पर दोनों में हाथापाई की नौबत बनी थी। गांव के लोगों ने सुलह समझौता करवाया था। मंगलवार शाम को भीम सिंह परिवार के प्रदीप सिंह व अर्जुन सिंह के साथ पारिवारिक कार्यों से जिला मुख्यालय आए थे। खरीददारी कर सभी बोलेरो वाहन से वापस घर लौट रहे थे। भीम सिंह का कहना है कि फखरपुर से आगे निकलते ही इटहुवा गांव के पास डीजे संचालक व उनके समर्थकों ने वाहन रोकवा लिया। वाहन से उतरते ही हमला कर मारापीटा तथा बाद में हमलावर कट्टे से हवाई फायरिंग करते हुए भाग खड़े हुए। गांव के लोगों ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन
इनमें भीम सिंह और प्रदीप की हालत नाजुक बताई जा रही है। इस मामले में फखरपुर थाने में तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष आरपी सोनकर का कहना है कि जांच की जा रही है।