फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   2.25 lakh stolen

फाइनेंस कंपनी एजेंट के घर से 2.25 लाख की चोरी

Thu, 02 Jul 2015 10:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Thu, 02 Jul 2015 10:01 PM IST
विज्ञापन
बसंत विहार कॉलोनी निवासी एक फाइनेंस कंपनी के एजेंट के घर से चोरों ने डेढ़ रुपये नकदी समेत सवा दो
विज्ञापन

लाख रुपये की संपत्ति पार कर दी। एजेंट ने चोरी की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी लेकिन अभी केस दर्ज नहीं हुआ है। आसपास के लोगों में दहशत है।

कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला एलआरपी कॉलोनी में वोडाफोन टावर के पास स्थित बसंत विहार  कॉलोनी निवासी ज्ञानचंद्र वर्मा एक फाइनेंस कंपनी में एजेंट हैं। वह कॉलोनी निवासी सियारानी श्रीवास्तव के मकान में किराए पर रहते हैं। ज्ञानचंद्र बुधवार को निजी कार्य से बाहर गए थे।
विज्ञापन


रात में चोरों ने मकान का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। इसके बाद अलमारी का ताला तोड़कर 1.47 लाख नकदी, सोने का एक लॉकेट, कान की झुमकी व सोने की अंगूठी समेट ली। ज्ञानचंद्र के मुुताबिक घर पर रखा पैसा कंपनी के कलेक्शन का था। उन्होंने गुरुवार को कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवा लाख का मेंथा आॅयल चोरी
उर्रा (बहराइच)। मोतीपुर के उर्रा बाजार निवासी गोपाल गुप्ता मेंथा आयल के खरीद फरोख्त का काम करते हैं। उनकी मकान के अगले हिस्से में दुकान है। प्रतिदिन की तरह बुधवार रात नौ बजे के आसपास गोपाल ने दुकान बंद की। रात में बिजली न होने के चलते परिवार के लोग छत पर सो रहे थे तभी चोरों ने दुकान का दरवाजा तोड़कर उसमें रखा 130 लीटर मेंथा आयल पार कर दिया। अन्य कीमती सामान भी चोर समेट ले गए। सुबह परिवार के लोग जब सोकर उठे और दुकान का ताला टूटा देखा तो सकते में आए। दुकान में रखा मेंथा आयल के जरीकेन गायब थे। व्यवसायी गोपाल के मुताबिक चोरी गए मेंथा आयल की कीमत सवा लाख रुपये है। इस मामले में उसने अज्ञात के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed