{"_id":"598f34884f1c1b362a8b4772","slug":"181502557320-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालेसर के पट्टे में फंसकर किशोर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पालेसर के पट्टे में फंसकर किशोर की मौत
Updated Sat, 12 Aug 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजीचौराहा (बहराइच)। बभनौटी शंकरपुर गांव निवासी एक किशोर की पालेसर के पट्टे में फंसकर शनिवार सुबह मौत हो गई। पुलिस को सूचना देने के बाद किशोर का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
बौंडी थाना अंतर्गत शंकरपुर बभनौटी गांव निवासी कदीर का आटा-चक्की का कारखाना है। उसी में आटा-चक्की मशीन के साथ पालेसर लगा हुआ है। शुक्रवार सुबह 10 बजे के आसपास गांव के कुछ लोग धान लेकर आए थे। चावल निकालने के लिए पालेसर मशीन स्टार्ट कर निकलते समय कदीर का 14 वर्षीय पुत्र रियाज अहमद पट्टे की चपेट में आ गया। पट्टे में लिपटकर उसकी मौत हो गई। बौंडी थाने पर सूचना देने के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। वहीं रियाज की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तक इस मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर देने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।