फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   17 animals died in the accident

मवेशियों से भरा ट्रक पलटा, 17 मरे

Sun, 11 Sep 2016 09:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 11 Sep 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
17 animals died in the accident
ट्रक पलटने से हुअा हादसा - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद से तस्करी कर मवेशियों को नेपाल ले जाने के दौरान एक ट्रक शनिवार रात क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में लादे गए 17 मवेशियों की मौत हो गई। दो घायल हुए हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक व अन्य लोग भाग निकले। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर उसके कागजात के आधार पर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


भारत से मवेशियों की तस्करी नेपाल को जाती है। बकरीद के मद्देनजर मवेशियों की तस्करी बढ़ी है। शनिवार रात मवेशियों से लदा एक ट्रक नानपारा होते हुए नेपाल की ओर ले जाया जा रहा था। चालक मुख्य मार्ग से भटक कर चालक अपना ट्रक लेकर लखैया कला-बगनीबोझी मार्ग जा पहुंचा।
विज्ञापन


कच्चे व ऊबड़-खाबड़ मार्ग पर मवेशियों से भरा ट्रक लखैया कला के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। गांव के लोगों ने ट्रक पलटने की आवाज सुनी तो भोर में तीन बजे के करीब मौके पर पहुंच गए। उनके पहुंचने से पहले ट्रक चालक व अन्य लोग फरार हो गए। ट्रक में भरे अधिकांश मवेशियों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर वर्मा व अन्य पुलिसकर्मी वहां पहुंचे। उन्होंने ट्रक को क्रेन से सीधा करवाया। सीओ अजय भदौरिया ने बताया कि ट्रक में 19 मवेशी थे। उनमें 17 की दुर्घटना के बाद मौके पर मौत हो गई। दो मवेशी घायल हैं। यह सभी गोवंश हैं। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक (यूपी21एएन-0514) की तलाशी लेने पर कागजात मिले।


उनमें पता चला कि ट्रक मुरादाबाद के इकबाल नामक व्यक्ति के नाम है। उससे संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है कि मवेशियों को तस्करी कर नेपाल ले जाया जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed