फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   अजगर ने बकरे को लपेनकर मार डाला

अजगर ने बकरे को लपेनकर मार डाला

Fri, 14 Jun 2019 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
अजगर ने बकरे को लपेनकर मार डाला
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट रेंज के बिछिया गांव में शुक्रवार को सुबह निकले अजगर ने मवेशियों के झुंड पर हमला कर दिया। इस दौरान उसने एक बकरी को लपेटकर मार डाला। जब अजगर बकरी को निगलने की कोशिश कर रहा था, तभी पहुंचे वनकर्मियों ने किसी तरह उसको छुड़ाया।
विज्ञापन


कतर्नियाघाट रेंज के बिछिया गांव निवासी शिवनंदन शर्मा के मवेशी गांव के निकट चरागाह में घास चर रहे थे। तभी दोपहर करीब 12 बजे जंगल से निकले अजगर ने मवेशियों के झुंड पर हमला कर दिया। अजगर ने एक बकरी को अपने शिकंजे में कसकर दाब लिया। गांव के लोग एकत्रित हुए, लेकिन अजगर के कसाव से बकरे को छुड़ाया नहीं जा सका।
विज्ञापन


सूचना पाकर पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी पीयूष मोहन श्रीवास्तव, डिप्टी रेंजर राधेश्याम ओर जमुना प्रसाद ने ग्रामीणों की मदद से एक घंटे बाद किसी तरह बकरे को छुड़ाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वन क्षेत्राधिकारी के मुताबिक अजगर का वजन लगभग 30 किलो था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed