फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई कार, धू-धू कर उठने लगी लपटें

सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई कार, धू-धू कर उठने लगी लपटें

Mon, 05 Jun 2017 04:31 PM IST
Updated Mon, 05 Jun 2017 04:31 PM IST
विज्ञापन
सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई कार, धू-धू कर उठने लगी लपटें
खड़े ट्रक से टकराई कार धू-धूकर जली, पूर्व प्राचार्या की मौत
विज्ञापन

बहराइच। सिविल लाइन इलाके से शनिवार की रात इलाज के लिए लखनऊ जा रहे एक परिवार की कार की टक्कर टिकोरामोड़ के निकट सड़क किनारे खड़े ट्रक से हो गई। हादसे के बाद कार धू-धूकर जलने लगी। रास्ते से गुजर रहे दो युवकों ने जलती कार का शीशा तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। इसमें पूर्व प्राचार्या की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके घायल बेटे और एक अन्य को लखनऊ रेफर किया गया है। जबकि दूसरे बेटे का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। हादसे से घर में कोहराम मच गया है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी बीनारानी मिश्रा (72) पत्नी स्व. गया प्रसाद मिश्रा शहर के आर्यकन्या इंटर कॉलेज की सेवानिवृत्त प्रधानाचार्या हैं। उनका स्वास्थ्य कई दिनों से खराब चल रहा था। जिसके चलते उनके बड़े बेटे रविशंकर मिश्रा (37) और शक्तिदेव मिश्रा (36) उन्हें इलाज के लिए शनिवार की रात लखनऊ ले जा रहे थे। वह सभी कार में सवार थे। कार में रमेश मिश्रा (12) पुत्र आशुतोष मिश्रा भी सवार था। बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर टिकोरामोड़ के निकट पहुंचने पर अचानक कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में टकरा गई। हादसा काफी भीषण था। अचानक कार के नीचे के हिस्से में आग की लपटें उठनी लगीं। तभी लखनऊ की ओर से आ रहे असद जैदी और जुबेर जाफरी ने अपनी कार सड़क किनारे खड़ी कर दी और हादसे में घायल लोगों को बाहर निकालने के लिए कार का शीशा तोड़ा। सभी को बाहर निकाला। तब तक कार से आग की तेज लपटें उठने लगी थीं। हादसे की सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज टिकोरामोड़ ब्रह्मानंद सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे में मौके पर ही बीनारानी की मौत हो गई। घायल शक्तिदेव और रमेश को लखनऊ रेफर कर दिया गया। जबकि रविशंकर का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed