{"_id":"590377d14f1c1bf168c0c6eb","slug":"14-houses-burnt-by-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से 14 मकान राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से 14 मकान राख
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Fri, 28 Apr 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
घरों में लगी आग से जला सामान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुरवा गांव में शुक्रवार शाम को अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे 14 घर जलकर राख हो गए हैं। आग से 15 लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। एसडीएम ने गांव का दौरा करते हुए पीड़ितों को अनाज उपलब्ध कराया है।
मोतीपुर थाना अंतर्गत शाहपुरवा गांव निवासी पटवारी के घर में शुक्रवार को देर शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही आग ने गांव निवासी नंदकिशोर, प्रह्लाद, गिरधारी, बाबादीन, राजेश, राकेश कुमार, रामउदित, मनोहर, केशव, मैकू, भीखन, राजेश प्रसाद समेत अन्य ग्रामीणों के मकान को आगोश में ले लिया। तेज हवा चलने के कारण आग की लपटें तेजी से उठने लगीं।
आग बढ़ती देखकर ग्रामीणों ने दमकल विभाग को फोन किया। दमकल वाहन आग बुझने के बाद पहुंचा। आग पर काबू पाने के लिए ग्रामीणों को दो घंटे मशक्कत करनी पड़ी। अग्निकांड की सूचना पाकर उपजिलाधिकारी कुंवर वीरेंद्र मौर्य, थानाध्यक्ष रामअवतार सिंह यादव, नायब तहसीलदार सुमति सिंह समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उपजिलाधिकारी ने पीड़ितों को अनाज मुहैया कराने के निर्देश कोटेदार व ग्राम प्रधान को दिए हैं।