{"_id":"5bcf66e9bdec2269b44450c3","slug":"121540318953-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी के घर करवा लेकर जा रहे वृद्ध की रास्ते में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी के घर करवा लेकर जा रहे वृद्ध की रास्ते में मौत
Updated Wed, 24 Oct 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह ट्रेन से उतरते ही एक वृद्ध बेहोश हो गया। जीआरपी ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस द्वारा फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के बाद मृतक की पहचान हुई। वह बेटी के घर करवा लेकर जा रहा था।
बहराइच रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे नेपालगंजरोड से ट्रेन पहुंची। यात्री ट्रेन से उतरने लगे। इसी दौरान एक वृद्ध गिरकर प्लेटफार्म पर बेहोश हो गया।
यात्रियों ने जीआरपी थाने पर सूचना दी। जीआरपी के सिपाहियों ने वृद्ध को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
लाश की पहचान नहीं हो सकी। वृद्ध के पास झोला मिला, जिसमें करवा व उससे संबंधित सामग्री मिली। इस पर नगर कोतवाली के उपनिरीक्षक गोविंद कुमार ने मृतक वृद्ध के फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
इस फोटो को नगर कोतवाली के छोटी बाजार निवासी मनोज कुमार जायसवाल ने देखा तो चौंक पड़े। वे जिला अस्पताल पहुंचे तो शव की पहचान ससुर रूपईडीहा थाने के बाबागंज निवासी 75 वर्षीय रामजी जायसवाल के रूप में की।
कहा कि वह करवा लेकर घर आने के लिए बाबागंज से निकले थे। उपनिरीक्षक ने बताया कि शव की शिनाख्त होने के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।