{"_id":"59c29c174f1c1b32688b5916","slug":"111505926167-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब से लौटे देवर भाभी ने खाया जहर, भाभी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाब से लौटे देवर भाभी ने खाया जहर, भाभी की मौत
Updated Wed, 20 Sep 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। तीन दिन पूर्व पंजाब से लौटे देवर-भाभी ने मंगलवार को विषाक्त पदार्थ खा लिया। इस पर दोनों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। भाभी की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अभी इस मामले में केस दर्ज नहीं है।
खैरीघाट थाना अंतर्गत ग्राम पारा निवासी कैलाश अपने भाई जगजीवन के साथ पंजाब के जालंधर शहर में नौकरी करता है। वहीं साथ में कैलाश की पत्नी जुगरी भी रहती थी। तीन दिन पूर्व कैलाश ने पत्नी जुगरी (19) व भाई जगजीवन को घर पारा भेज दिया, और वह वहीं रुक गया। पारा स्थित घर पहुंचने पर जुगरी का पिता जिमींदार मंगलवार को उसे विदा कराने के लिए आया था। घर पर मौजूद जगजीवन और जुगरी ने पिता को बस स्टैंड बेहड़ा पर मिलने की बात कहते हुए आगे चलने को कहा। पिता के जाते ही दोनों ने घर में रखा विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर पड़ोस के लोगों को जानकारी हुई। काफी देर तक बस स्टैंड पर बेटी के नहीं पहुंचने पर पिता वापस लौटा तो जुगरी और उसका देवर घर में छटपटाते मिले। दोनों को निजी चिकित्सक के पास पहुंचाया गया, लेकिन तब तक जुगरी ने दम तोड़ दिया। जगजीवन का इलाज चल रहा है। ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष फतेहबहादुर सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष का कहना है कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई करेंगे।