फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   पुलिस हिरासत में ग्रामीण की मौत

पुलिस हिरासत में ग्रामीण की मौत

Mon, 11 Feb 2019 12:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में ग्रामीण की मौत
बहराइच। पुलिस ने एक ग्रामीण को बीती रात अवैध शराब की बिक्री की आशंका में घर से उठा लिया था। रात में पुलिस हिरासत में उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी का आरोप है कि रुपये न देने पर पुलिस ने पति को पीट-पीटकर मार डाला।
विज्ञापन


ग्रामीण की मौत के बाद क्षेत्र में तनाव है। दो थानों की फोर्स को तैनात किया गया है। एसपी ने मामले की जांच एएसपी ग्रामीण रवींद्र सिंह को सौंपी है।

जांच में दोषी मिलने पर एसपी ने मिहींपुरवा चौकी इंचार्ज, एक हेड कांस्टेबल और एक सिपाही को निलंबित कर दिया है। डीएम के आदेश पर तीन सदस्यीय चिकित्सकों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम रविवार देर शाम को किया है।
विज्ञापन


मोतीपुर थाना अंतर्गत परवानीगौढ़ी गांव निवासी रामखेलावन (42) पुत्र डल्ला और गांव निवासी जवाहर को अवैध शराब के कारोबार में शामिल होने की आशंका में पुलिस ने शनिवार रात घर से उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिहींपुरवा के चौकी इंचार्ज चंद्रपाल यादव दोनों को घर से उठाने के बाद सीधे थाने लेकर चले आए थे। थाने में देर रात रामखेलावन ने दम तोड़ दिया।

देर रात मोतीपुर की पुलिस ग्रामीण को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीण की मौत की सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए।

सभी ने हंगामा शुरू कर दिया। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है, इसे देखते हुए गांव में मोतीपुर और मुर्तिहा थाने की फोर्स को तैनात कर दिया गया।

पत्नी बोली, पति को छोड़ने के लिए मांगे पैसे
मृतक की पत्नी शकुंतला ने बताया कि पति को शनिवार रात मिहींपुरवा चौकी इंचार्ज और पुलिस कर्मी घर से पकड़ ले गए थे। उनके पास से कोई शराब की बरामदगी नहीं हुई थी।

लेकिन थाने जाने पर देर रात पति की मौत हो गई। पत्नी का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने रामखेलावन को छोड़ने के नाम पर 10 हजार रुपये की घूस मांगी थी। वह तीन हजार रुपये की ही व्यवस्था कर सकी थी। उसके पति की मौत हो गई।

एएसपी ग्रामीण कर रहे जांच
पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने मामले की जांच एएसपी ग्रामीण रवींद्र सिंह को सौंपी है। जांच के दौरान गिरफ्तारी करने गए चौकी प्रभारी चंद्रपाल यादव, हेड कांस्टेबल जितेंद्र व सिपाही रामदास को निलंबित कर दिया है।

डीएम माला श्रीवास्तव के निर्देश पर शव के पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सकों के तीन सदस्यीय पैनल का गठन किया गया है। चिकित्सकों ने रविवार की देर शाम पोस्टमार्टम किया है।

मार्च में है बेटी की शादी
परवानीगौढ़ी निवासी रामखेलावन की बेटी सरिता का कहना है कि उसके पिता को टीबी की बीमारी थी। रात में पिता दवा खाकर लेटे थे। तभी देर रात पुलिस कर्मी उनको घर से पकड़ ले गए।

सरिता और परिवार के अन्य लोग गिरफ्तारी का विरोध कर रहे थे। सरिता की शादी भी मार्च में होनी है। लेकिन अब घर में मातम का माहौल है। वह पिता को याद कर पछाड़े खा-खाकर रो रही है।


12 घंटे में मांगी जांच रिपोर्ट
ग्रामीण की मौत के मामले में एएसपी ग्रामीण को जांच सौंपी गई है। एएसपी से 12 घंटे में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. गौरव ग्रोवर एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed