फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Crater on the international route, people's lives threatened

अंतरराष्ट्रीय मार्ग पर गड्ढा, लोगों की जान को खतरा

Sun, 03 Nov 2019 10:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
Crater on the international route, people's lives threatened
नानपारा-रुपईडीहा मार्ग पर बना गढ्ढा। - फोटो : BAHRAICH
अगैया (बहराइच)। नानपारा-रुपईडीहा अंतरराष्ट्रीय मार्ग पर सड़क के किनारे बड़ा गड्ढा हो गया है। इसकी जानकारी क्षेत्र के लोगों ने पीडब्ल्यूडी व एनएच के अधिकारियों को दी, लेकिन शिकायत के बाद भी गड्ढे को दुरुस्त नहीं कराया गया है। ऐसे में गड्ढे में फंसकर कभी भी लोग हादसेे का शिकार हो सकते हैं। इस हाईवे पर रोजाना सैकड़ों दोपहिया व चार पहिया वाहन गुजरते हैं। मार्ग पर गड्ढा होने से लोगों की जान को खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

नानपारा-रुपईडीहा अंतरराष्ट्रीय मार्ग नेपाल की सीमा को जोड़ता है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों भारतीय व नेपाली वाहन गुजरते हैं। इस अंतरराष्ट्रीय मार्ग पर सुमेरपुर पुल के निकट एक बड़ा गड्ढा हो गया है। इसकी जानकारी क्षेत्र के लोगों ने पीडब्ल्यूडी व एनएच के अधिकारियों को दी है, लेकिन इसके बाद भी गड्ढे को दुरुस्त नहीं कराया गया है। इससे हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

भवनियापुर टिकुरी निवासी अधिवक्ता अवधेश सिंह, धीरेंद्र सिंह, सुरेश वर्मा आदि ने बताया कि एसएसबी मुख्यालय अगैया से एक किलोमीटर की दूरी पर बरसात में हाईवे कट गया था। लगभग दो माह बीत चुके हैं, लेकिन पीडब्ल्यूडी व नेशनल हाईवे के अधिकारी अंजान बने हुए हैं। जबकि सभी लोग बेहतर मार्ग के लिए नानपारा में स्थित टोल प्लाजा पर टैक्स भी देते हैं। इसके बावजूद अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह नानपारा बाईपास मार्ग पर कुर्मिनपुरवा के निकट गड्ढा हो गया है, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। लोगों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर सड़क पर बने गड्ढों को जल्द से जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है।

जांच कराकर जल्द कराया जाएगा दुरुस्त
एनएच की ओर से रखरखाव का काम कराया जाता है। नेशनल हाईवे पर गड्ढा होने की जानकारी नहीं थी। अब सूचना मिली है। जल्द ही एनएच के अधिकारियों से संपर्क कर मार्ग के गड्ढे को दुरुस्त कराया जाएगा।
- राजीव कुमार, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed