{"_id":"6883db75f241ed1e060f73a3","slug":"cousin-sisters-were-attacked-by-a-jackal-villagers-killed-the-jackal-bahraich-news-c-98-1-slko1011-134175-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: चचेरी बहनों पर सियार ने किया हमला, ग्रामीणों ने सियार को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: चचेरी बहनों पर सियार ने किया हमला, ग्रामीणों ने सियार को मार डाला
Sat, 26 Jul 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
रिसिया में ग्रामीणों द्वारा मारा गया सियार।
बहराइच/रिसिया। ग्राम पंचायत समसा तरहर निवासी काजल (14) व लक्ष्मी (17) पर शुक्रवार की सुबह सियार ने हमला कर दिया। किशोरियों की चीख सुन दौड़े ग्रामीणों ने सियार को घेरकर मार डाला। हमले में घायल दोनों किशोरियों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। हमले के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
रिसिया क्षेत्र के ग्राम समसा तरहर निवासी अजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह उनकी भतीजी काजल व लक्ष्मी (17) नल पर बर्तन धुल रही थीं। इस दौरान अचानक पहुंचे सियार ने लक्ष्मी पर हमला कर दिया। लक्ष्मी को चीखता देख शोर मचाते हुए काजल सियार से भिड़ गई और उसे बचाने का प्रयास किया। इस दौरान सियार ने काजल पर भी हमला कर दिया।
किशोरियोंं की चीख सुन परिजन मौके पर पहुंचे और लाठी-डंडा फटकार कर सियार को भगाया। इस दौरान एकत्र हुए काफी संख्या में ग्रामीणों ने सियार की घेराबंदी कर उसे पीट-पीट कर मार डाला। हमले में गंभीर रूप से घायल दोनों किशोरियों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
एक महिला की हो चुकी है मौत
ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले सियार ने तिवारी फार्म पर मौजूद विवाहिता सुनीता पर हमला कर दिया था। परिजन सुनीता का इलाज करवा रहे थे लेकिन इलाज के दौरान हमले के चार दिन बाद सुनीता की मौत हो गई थी। शुक्रवार को हुए हमले के बाद ग्रामीण दहशत में हैं।