फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Counseling of 47 candidates on third day

तीसरे दिन 47 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग

Fri, 04 Dec 2020 10:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
Counseling of 47 candidates on third day
बहराइच के राजकीय इंटर कालेज में शुक्रवार को शिक्षकों की काउंसलिंग के दौरान प्रपत्रों की जांच कर? - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के मैदान में बुधवार से परिषदीय स्कूलों में रिक्त सहायक अध्यापकों के पदों के लिए शुरू हुई काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रही। तीसरे दिन महज 47 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराई।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से 69 हजार रिक्त सहायक अध्यापकों के पदों के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू कराई गई है। जिले में 832 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होनी है। जिसके लिए बुधवार से प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन 334 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराई थी। गुरुवार को दूसरे दिन 379 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग कराई गई थी। जबकि तीसरे दिन शुक्रवार को भी काउंसिलिंग की प्रक्रिया के तहत जीआईसी परिसर में पहुंचने वाले 47 अभ्यर्थियों की पहले थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद प्रवेश दिया गया। इस दौरान काउंटरों पर अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच की गई। इस दौरान बीएसए दिनेश कुमार यादव ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की बारीकियों की जांच की। बीएसए ने बताया कि तीसरे दिन शुक्रवार को महज 47 अभ्यर्थी ही काउंसिलिंग प्रक्रिया में पहुंचे थे। सभी अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed