फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Corporation buses are not operating on many routes

Bahraich News: कई रूटों पर निगम की बसों का संचालन नहीं

Wed, 30 Apr 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 30 Apr 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Corporation buses are not operating on many routes
बहराइच में झिंगहाघाट पर ​स्थित नानपारा रोड बस स्टैंड।
बहराइच। जिला मुख्यालय से नानपारा, हुजूरपुर, भिनगा व मल्हीपुर जाने के लिए निजी बस स्टैंड का संचालन किया जा रहा है। यहां से प्रतिदिन सभी मार्गों पर 70 से अधिक बसें संचालित हो रहीं हैं। इन बसों में प्रतिदिन एक हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं। इन रूटों पर निगम की बसें संचालित नहीं हो रही हैं। ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि कहीं निजी बस संचालकों से सांठगांठ कर निगम की बस संचालित नहीं कराई जा रही। निगम की बसें न चलने से यात्रियों को मनमाना किराया देना पड़ता है।
विज्ञापन

नानपारा निजी बस स्टैंड से जो बसें चल रही हैं, वह मटेरा, नानपारा, बाबागंज, रूपईडीहा, सिरसिया, बिछिया, मिहींपुरवा, मोतीपुर आदि मार्ग पर चलती हैं। वहीं, भिनगा बस स्टैंड से भिनगा के लिए, मल्हीपुर स्टैंड से मल्हीपुर के लिए और हुजूृरपुर बस स्टैंड से हुजूरपुर के लिए सीधी निजी बस सेवा है। लेकिन इनमें से ज्यादातर रूटों पर निगम की बसों का अभाव है। रोडवेज प्रशासन इन रूटों पर बसों को संचालित कराने मेंं कोई दिलचस्पी नही ले रहा है।
विज्ञापन



27 बसें धूल फांक रहीं
रूपईडीहा डिपो के बेड़े में मौजूदा समय में 66 बसें हैं, लेकिन महज 38 बसों का ही संचालन विभिन्न मार्गों पर किया जा रहा है, जबकि 27 बसें डिपो की कार्यशाला में खड़ी धूल फांक रही हैं। रोडवेज प्रशासन के अनुसार, चालक-परिचालकों के अभाव में बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। रूपईडीहा डिपो से बाबागंज, मल्हीपुर, बदला चौराहा, भिनगा, सिरसिया और जिला मुख्यालय आदि स्थानों से प्रतिदिन काफी संख्या में यात्री सफर करते हैं। इन रूटों पर निगम की बसों का संचालन हो तो यात्रियों को काफी सहूलियतें मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



रूपईडीहा डिपो से कुछ बसों का संचालन चालक-परिचालकों के अभाव में नहीं हो पा रहा है। उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया जा रहा है। चालक-परिचालक मिलने के बाद बहराइच के लिए शटल सेवा और लोकल रूटों पर यात्रियों के सापेक्ष बसों का संचालन कराया जाएगा।
- रामप्रकाश-एआरएम, रूपईडीहा डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed