फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Cooperative minister laid foundation stone of 25 projects

25 परियोजनाओं का सहकारिता मंत्री ने किया शिलान्यास

Fri, 07 Jan 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Cooperative minister laid foundation stone of 25 projects
फखरपुर (बहराइच)। फखरपुर ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के सहकारिता मंत्री ने इंटरलॉकिंग, नाली, सीसी रोड व खड़ंजा, स्पान आरसीसी पुलिया निर्माण की एक करोड़ 57 लाख 53 हजार 456 रुपये लागत की 25 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि आज विकास कागजों से निकल कर धरातल पर आ गया है। गांवों को जहां एक ओर सड़कों के द्वारा शहरों से जोड़ दिया गया है दूसरी ओर गांवों में बसने वाले लोगों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, शौचालय, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रहीं हैं।
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार विकास के साथ-साथ खेलों को भी बढ़ावा दे रही है। जिसका नतीजा है कि टोक्यो ओलंपिक में देश के खिलाड़ियों द्वारा पदक हासिल कर देश का मान बढ़ाया गया। ब्लॉक परिसर फखरपुर में आयोजित कार्यक्रम के उपरांत सहकारिता मंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फखरपुर में निर्मित होने वाले जन सुविधा परिसर का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इस अवसर पर विधानसभा संयोजक गौरव वर्मा, जिला उपाध्यक्ष भाजपा सुबेद वर्मा, अधिशासी अभियंता पैक्सफेड दिलीप शुक्ल, सहायक अभियंता चंद्र प्रकाश त्रिवेदी, प्रमुख प्रतिनिधि रणवीर सिंह मुन्ना, मंडल अध्यक्ष प्रदीप पांडेय, सीताराम पांडेय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed