{"_id":"67e4474626b22d4d5602c851","slug":"congressmen-boycotted-the-newly-appointed-district-president-bahraich-news-c-98-1-slko1007-128285-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: कांग्रेसियों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का किया बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: कांग्रेसियों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का किया बहिष्कार
Wed, 26 Mar 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 26 Mar 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
बहराइच में पीपल तिराहे पर प्रदर्शन करते कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता।
बहराइच। प्रदेश नेतृत्व द्वारा शिवेंद्र सिंह को कांग्रेस का नया जिलाध्यक्ष बनाने के बाद से उठापटक जारी है। बुधवार को कांग्रेस भवन सभागार में कांग्रेसियों ने बैठक कर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का सामूहिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया। इसके बाद कांग्रेस भवन के सामने स्लीपर सेल का पुतला फूंककर प्रदेश नेतृत्व के फैसले के विरोध में प्रदर्शन किया।
बैठक में निवर्तमान जिलाध्यक्ष जेपी मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान की आंख में धूल झोंककर जिले में भाजपा व आरएसएस की विचाराधारा वाले व्यक्ति को जिलाध्यक्ष बना दिया गया है। प्रदेश नेतृत्व का यह फैसला अचंभित व हैरान करने वाला है। शिवेंद्र सिंह पार्टी में आज तक किसी भी पद पर नहीं रहे हैं। युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में भी युवा कार्यकर्ताओं ने इनको नकार दिया था और इनको पराजय मिली थी। शिवेंद्र को फरवरी में ही निष्क्रियता के चलते युवा कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया था, बावजूद इसके जिलाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपना प्रदेश नेतृत्व के निर्णय पर कई सवाल उठा रहा है।
उन्होंने बताया कि ब्लॉक अध्यक्ष, जिला व शहर कमेटी, सभी पूर्व प्रत्याशी, सभी एआईसीसी व पीसीसी सदस्य व सभी फ्रंटल संगठन ने सामूहिक रूप से नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के बहिष्कार का निर्णय लिया है। बैठक के बाद सभी बाहर आए और स्लीपर सेल के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला जलाया। इस दौरान नवनियुक्त शहर अध्यक्ष मिर्जा तारिक बेग, पूर्व शहर अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल, डाॅ. राजेश तिवारी, डाॅ. एएम सिद्दीकी, प्रशांत सिंह, अमरनाथ शुक्ला, शेख जकरिया शेखू, दुर्गविजय सिंह मान, महिला जिलाध्यक्ष कमला सोनी, प्राची श्रीवास्तव, मोहम्मद फरीद हुसैन, शरीफ बाबू खान, मुकुंदजी शुक्ला आदि मौजूद रहे।