फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Complainants should not have to race to Lucknow

Bahraich News: फरियादियों को न लगानी पड़े लखनऊ की दौड़

Sun, 10 Sep 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 10 Sep 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Complainants should not have to race to Lucknow
बहराइच। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग नरेन्द्र कश्यप ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान इतनी गुणवत्ता के साथ करें कि उन्हें लखनऊ जाने की जरूरत न पड़े।
विज्ञापन


उन्होंने जिले के अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय कर विकास के प्रति प्रेरित किया। डीएम मोनिका रानी की अभिनव पहल सेवा से संतृप्तिकरण अभियान की उन्होंने सराहना की। इस दौरान डीएम मोनिका रानी, सीडीओ कविता मीना, बलहा बीडीओ संदीप कुमार, उपायुक्त मनरेगा केडी गोस्वामी आदि ने उन्हें पुष्पगुच्छ व राम दरबार का स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया।
विज्ञापन

बैठक में विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, एसपी प्रशांत वर्मा, सीआरओ अवधेश कुमार मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




दीदियों को सौंपा 10.38 करोड़ का चेक
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभिन्न लाभार्थियों को चेक व आवास की चाभी भी सौंपी। 47 संकुल संघों की दीदियों को सामुदायिक निवेश निधि के तहत 10 करोड़ 38 लाख 40 हजार का चेक, प्रधानमंत्री आवास योजना के चार लाभार्थियों को आवास की चाभी, व तीन लाभार्थियों का आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र भेंट किया।



निर्माण परियोजनाओं की परखी हकीकत
उप मुख्यमंत्री ने राज्यमंत्री नरेन्द्र कश्यप के साथ तेजवापुर विकासखंड की ग्राम पंचायत कटहा में मनरेगा योजना के तहत 18.80 लाख की लागत से निर्मित हाॅट बाजार व प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 966.46 लाख से निर्माणाधीन मरौचा-बौंडी मार्ग का निरीक्षण किया। संपर्क मार्ग के निर्माण की गति धीमी पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। अधिशाषी अभियंता प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना संजीव कुमार वर्मा को फटकार लगाते हुए तेजी से मार्ग बनवाने को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed