{"_id":"65945203cdf9ca840c041665","slug":"cold-wave-bahraich-news-c-98-1-slko1011-8417-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: ठंड के साथ घने कोहरे ने किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: ठंड के साथ घने कोहरे ने किया परेशान
Tue, 02 Jan 2024 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 02 Jan 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। तराई में शीतलहर के चलते आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। हफ्ते भर से हो रही कड़ाके की ठंड के साथ सुबह-शाम घना कोहरा पड़ रहा है। इससे वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है। मंगलवार सुबह भी आठ बजे तक घना कोहरा छाया रहा। हवा चलने से लोगों को दिन में परेशान किया।
जिले में कई दिन बाद सोमवार की तरह मंगलवार दोपहर भी कुछ देर के लिए धूप निकली। लोगों ने बाहर निकलकर धूप का आनंद लिया। दिन ढलने के साथ ही शीतलहर आसर दिखाने लगी। इससे लोग घरों में कैद हो गए। शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा परस गया। कोहरा घना हो गया। मंगलवार को सुबह भी घना कोहरा होने से वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री व न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जिला कृषि अधिकारी सतीश पांडेय ने बताया कि ठंड कई फसलों के लिए लाभदायक है। अभी तक गेहूं व सरसों में उर्वरक की ट्राप ड्रेसिंग नहीं करने वाले किसानों को धूप निकलने का इंतजार करना चाहिए।