फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   CM gave a gift of 611 crores to Bahraich-Shravasti

सीएम ने बहराइच-श्रावस्ती को दी 611 करोड़ की सौगात

Sun, 17 Oct 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
CM gave a gift of 611 crores to Bahraich-Shravasti
वर्चुअल संबोधन करते मुख्यमंत्री - फोटो : SRAWASTI
बहराइच/श्रावस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को बहराइच व श्रावस्ती के लिए करोड़ों की कई योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। तेज हवा व बारिश के चलते उनका हेलीकॉप्टर दोनों कार्यक्रम स्थलों पर नहीं उतर सका, इस वजह से इन योजनाओं का लोकार्पण वापस लखनऊ पहुंचकर वर्चुअल माध्यम से किया। मुख्यमंत्री ने बहराइच के लिए 221 करोड़ रुपये की 144 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। वहीं श्रावस्ती के लिए 390.45 करोड़ की परियोजना का किया वर्चुअल लोकार्पण व शिलान्यास किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर रविवार को बहराइच के मटेरा विधानसभा क्षेत्र के विश्वरिया गांव में उतरना था। लेकिन मौसम खराब होने के कारण वह नहीं उतर सके और वापस लखनऊ चले गए। जिससे वहां मौजूद लोग मायूस हो गए। हालांकि लखनऊ से उन्होंने जनपद से जुड़ी विकास परियोजनाओं का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कुल 221 करोड़ रुपये की 144 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, जिसमें 76 परियोजनाएं 160 करोड़ लागत की हैं और 68 परियोजनाएं 60 करोड़ की हैं। अचानक मौसम खराब होने के कारण उनका हेलीकाप्टर हेलीपैड पर लैंड नहीं हो सका, जिसके कारण वह लखनऊ वापस लौट गए और वहां से उन्होंने कार्यकर्ताओं से वर्चुअली संवाद किया। लगातार आंधी चलने के कारण कार्यक्रम स्थल पर टेंट एवं अन्य स्टॉल आदि उड़ गए। पानी अधिक भर जाने से अफरातफरी की स्थिति रही। कार्यक्रम स्थल पर 10 हजार लाभार्थी प्रमाणपत्र पाने के लिए पहुंचे हुए थे, जो वापस जाने लगे। हालांकि कुछ समय बाद ही जिलाध्यक्ष श्यामकरण तेकड़ीवाल ने मोबाइल के माध्यम से मुख्यमंत्री का संवाद कराया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को रविवार को बहराइच के मटेरा विधानसभा क्षेत्र में योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के लिए आना था। दोपहर साढ़े 11 बजते ही अचानक आंधी और बरसात होने के कारण वह कार्यक्रम स्थल नहीं पहुंच सके। इस दौरान उन्होंने वर्चुअली संवाद किया और सिर्फ योजनाओं से जुड़ी चर्चा की। उन्होंने 221 करोड़ रुपये की 144 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, जिसमें 76 परियोजनाएं 160 करोड़ लागत की हैं और 68 परियोजनाएं 60 करोड़ की हैं। संवाद के दौरान उन्होंने बहराइच, बलरामपुर में मेडिकल कॉलेज की स्थापना और श्रावस्ती में मेडिकल कॉलेज की शुरुआत कराने का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि पिछली सरकारों ने बहराइच जिले को स्वास्थ्य और शिक्षा की दृष्टि से बहुत पीछे रखा, लेकिन अब स्वास्थ्य और शिक्षा दोनों दिशा में कार्य हो रहा है। संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री का पूरा फोकस बहराइच जिले में किए गए विकास कार्यों पर ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि यह दूसरा मौका था जब मुख्यमंत्री का बहराइच जिले में कार्यक्रम तय था, लेकिन वह कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुंच सके। लखीमपुर कांड होने के कारण पहला दौरा उन्हें अचानक रद्द करना पड़ा था। रविवार को आए आंधी और बरसात के कारण पूरा पंडाल तहस-नहस हो गया। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर लैंड नहीं हो सका। इस कार्यक्रम में सिरकत करने के लिए 25 हजार लोग पहुंचे हुए थे, लेकिन उन्हें वापस लौटना पड़ा। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर को भी पहुंचना था, लेकिन वह नहीं पहुंच सके। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, सांसद बृजभूषण शरण सिंह, सांसद अक्षयबर लाल गोंड, जिलाध्यक्ष श्यामकरण टेकड़ीवाल, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, विधायक सदर अनुपमा जायसवाल, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, विधायक बलहा सरोज सोनकर, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, पूर्व विधायक अरुणवीर सिंह, पूर्व सांसद पदमसेन चौधरी, जिला प्रभारी नीरज सिंह, जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने जनपद में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए गए प्रत्येक योजनाओं का नाम सहित जिक्र किया एवं उस पर हुए सरकारी खर्च के बारे में भी जनता को अवगत कराया। संबोधन के दौरान उन्होंने पांच बार महाराजा सुहेलदेव का नाम लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed