फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Clinic sealed in Nanpara; notices issued to eight.

Bahraich News: नानपारा में एक क्लीनिक सील, आठ को नोटिस

Tue, 07 Jul 2026 11:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Clinic sealed in Nanpara; notices issued to eight.
 नानपारा में अस्पताल पर छापामारा कर नोटिस देते स्वास्थ्यकर्मी। 
चरदा। अवैध अस्पतालों व पैथोलॉजी सेंटरों पर अंकुश लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार अभियान चला रहा है। मंगलवार को सीएमओ के निर्देश पर तहसील नानपारा में अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना पंजीकरण के चल रही एक क्लीनिक को सील किया गया, जबकि आठ क्लीनिक व पैथोलॉजी सेंटरों में खामियां मिलने पर संचालकों को नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन


जांच अभियान का नेतृत्व चरदा सीएचसी अधीक्षक डॉ. थानेदार ने किया। इस दौरान नियमों को दरकिनार कर बिना पंजीकरण चल रही निबिया चौराहा स्थित लवकुश क्लीनिक को सील कर दिया गया। इसके बाद टीम ने कासिम क्लीनिक, हिंद केयर क्लीनिक, जनता क्लीनिक, वर्मा पैथोलॉजी समेत अन्य अस्पतालों का निरीक्षण कर जरूरी दस्तावेज परखे। कमियां मिलने पर आठ अस्पतालों को नोटिस जारी करते हुए शीघ्र ही सभी कमियां दुरुस्त करने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा ने बताया कि जांच अभियान पूरे जिले में जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed