फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Choose educated representatives

शिक्षित को चुनें जनप्रतिनिधि

Wed, 08 Feb 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Wed, 08 Feb 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
Choose educated representatives
अमर उजाला के कार्यक्रम में जुटे युवा - फोटो : अमर उजाला
एक दशक में राजनीति में भ्रष्टाचार कैंसर की तरह अपनी जड़ें फैला चुका है। राजनीति में आने वाले अधिकतर लोग ईमानदार नहीं होते हैं। ऐसे में स्वच्छ छवि, शिक्षित, ईमानदार, स्थानीय समस्याओं को सदन में रखने वाले के साथ वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान की लड़ाई लड़ने वाले को ही सदन में भेजा जाए। यह विचार बुधवार को अमर उजाला के बरगदहा स्थित ग्राम पंचायत भवन में आयोजित वोटर अड्डा में मतदाताओं ने व्यक्त किए। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में मतदाताओं ने कहा कि राजनीति में भ्रष्टाचार कैंसर की तरह फैल चुका है। जनप्रतिनिधि चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र की समस्याओं को भूल जाते हैं। यहां तक कि जनता भी उनके चेहरों को भूलने लगती है। श्रावस्ती में समस्याएं ही समस्याएं हैं।
विज्ञापन


उद्योग धंधे न होने के कारण लोग रोजगार की तलाश में पलायन करते हैं। प्रोफेशनल स्कूल न होने के कारण अधिकांश बच्चे प्रतिभाशाली होने के बाद भी घर में ही बैठे रहते हैं। आवागमन के लिए संसाधन भी नहीं हैं। भिनगा से इकौना जाने के लिए आधे घंटे के स्थान पर दो घंटे का समय लगता है। इसके बाद भी चुनाव जीतने वाला जनप्रतिनिधि इन समस्याओं की ओर ध्यान नहीं देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी निधि का पैसा रैन बसेरा व गली निर्माण पर खर्च कर देता है। वहीं, सिंचाई जैसी महत्वपूर्ण समस्या पर उसकी निधि से एक भी पैसा खर्च नहीं हो रहा है। ऐसे में ग्रामीणों ने एक मत से कहा कि जो जिले में उद्योग स्थापित कराएगा, बच्चों के लिए प्रोफेशनल स्कूल खुलवाएगा, उसे ही अपना वोट देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed