{"_id":"15208e70724f086fa6c9be347cd6ec5e","slug":"chitrashila-movie-hall-reopened-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रशाला थियेटर में फिर से देख सकते फिल्म ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रशाला थियेटर में फिर से देख सकते फिल्म
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Thu, 14 Jan 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। शहर के चित्रशाला थियेटर में अब फिर से आप फिल्म देख सकते हैं। हाईकोर्ट के आदेश पर गुरुवार को नायब तहसीलदार ने थियेटर का ताला आम जनता के लिए खोल दिया है।
थियेटर पर 20 लाख की बकाएदारी दिखाकर तीन जनवरी को प्रशासन ने इसे सीज कर दिया था।
शहर में चौक बाजार स्थित चित्रशाला थियेटर तीन दशक पुराना है। थियेटर का संचालन पयागपुर राजघराने के राजकुमार व सपा नेपा यशवेंद्र विक्रम सिंह करते हैं।
जिला प्रशासन ने थियेटर के संचालक पर 20 लाख बकायेदारी दिखाकर नोटिस जारी किया था। इसके बाद तीन जनवरी को उपजिलाधिकारी ने थियेटर पर ताला लगा दिया था।
इससे थियेटर में शो बंद हो गया था। राजा यशवेंद्र सिंह ने कोई भी बकायेदारी न होने की बात कहते हुए प्रशासनिक अधिकारियों के पास अपना पक्ष रखा लेकिन बात नहीं बन सकी।
इस पर उन्होंने न्यायालय की शरण ली। हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए आठ जनवरी को चित्रशाला टॉकीज का ताला खोलने का आदेश जिला प्रशासन को दिया।
उसी के तहत गुरुवार दोपहर में नायब तहसीलदार व अन्य अधिकारियों ने थियेटर पर पहुंचकर तीन बजे टाकीज का ताला खोला। इसके साथ ही मूवी के शो भी शुरू कर दिए गए।