फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Children will be administered the medicine at 1,806 booths.

Bahraich News: 1806 बूथों पर बच्चों को पिलाई जाएगी दवा

Sun, 28 Jun 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 28 Jun 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Children will be administered the medicine at 1,806 booths.
बहराइच। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को लेकर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अभियान का शुभारंभ रविवार सुबह नौ बजे मेडिकल कॉलेज में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाकर करेंगे। इस बार जिले में शून्य से पांच वर्ष तक के 7.98 लाख बच्चों को पोलियो से बचाव की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन



जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी और मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विश्व स्वास्थ्य संगठन के एसएमओ डॉ. विपिन लिखोरे के तकनीकी मार्गदर्शन में सभी टीमों का प्रशिक्षण और माइक्रोप्लान की समीक्षा पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन



मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग, एलएचवी, सीएचओ, हेल्थ सुपरवाइजर, विलेज हेल्थ वर्कर्स और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की टीमें पूरी तरह तैयार हैं। सभी का लक्ष्य है कि जिले का कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से वंचित न रहे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एसके सिंह ने बताया कि पहले दिन जिले में 1806 फिक्स्ड बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। इसके बाद 1176 घर-घर टीमें छूटे हुए बच्चों तक पहुंचेंगी। वहीं 56 ट्रांजिट और 39 मोबाइल टीमें बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, ईंट-भट्टों, निर्माण स्थलों और घुमंतू परिवारों के बच्चों को दवा पिलाएंगी। अभियान की प्रतिदिन समीक्षा भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed