फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Children read newspapers in schools, a new dawn of knowledge dawned.

Bahraich News: विद्यालयों में बच्चों ने पढ़ा अखबार, ज्ञान का हुआ नया सवेरा

Thu, 02 Apr 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 02 Apr 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Children read newspapers in schools, a new dawn of knowledge dawned.
नवाबगंज के दर्जिनपुरवा विद्यालय में अमर उजाला अखबार पढ़ते बच्चे। -संवाद
बहराइच। जिले में बुधवार से नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत नया सवेरा अभियान के तहत उत्साह के साथ हुई। 311 माध्यमिक और 2803 परिषदीय विद्यालयों में पहले दिन बच्चों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान विशेष रूप से अखबार वाचन पर जोर दिया गया, ताकि बच्चों में पढ़ने की आदत और सामान्य ज्ञान का विकास हो सके। जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद और बीएसए आशीष सिंह ने सभी प्रधानाचार्यों को स्कूलों में आयोजित होने वाली प्रार्थना सभा में नियमित रूप से अखबार पढ़वाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय रुपईडीहा प्रथम में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों को अखबार पढ़ने के फायदे बताए गए। शिक्षकों ने कहा कि अखबार से देश-दुनिया की जानकारी मिलती है और सामान्य ज्ञान बढ़ता है। बच्चों को नियमित रूप से अखबार पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवपुर के सिसवारा चैन और चित्तौरा के सिटकहना विद्यालय में प्रार्थना सभा के बाद बच्चों को अखबार पढ़वाया गया। प्रधानाध्यापिका सरिता सिंह ने बताया कि इससे बच्चों का सामाजिक और बौद्धिक विकास होता है।


उच्च प्राथमिक विद्यालय दर्जीपुरवा में प्रधानाध्यापक निर्मल चौधरी ने कहा कि अखबार पढ़ने से बच्चों की भाषा, शब्दावली और सोचने-समझने की क्षमता मजबूत होती है। वहीं नवाबगंज प्रथम, सेकेंड और ढोडे़ गांव के विद्यालयों में भी बच्चों को अखबार पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। शिक्षकों ने इसे ज्ञान का महत्वपूर्ण स्रोत बताया।

रिसिया के नानकपुरा और सिसई सलोन विद्यालयों में बच्चों ने अखबार पढ़ा। इस मौके पर शिक्षक देवव्रत श्रीवास्तव ने अखबार पढ़ने से होने वाले फायदे बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed