{"_id":"583f07604f1c1b9345de6dd0","slug":"child-killed-in-the-accident-the-mother-daughter-and-six-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"रफ्तार ने ली बालक की जान मां-बेटी समेत छह घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रफ्तार ने ली बालक की जान मां-बेटी समेत छह घायल
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Wed, 30 Nov 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक बालक की मौत हो गई। जबकि मां-बेटी समेत छह लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हुजूरपुर थाना अंतर्गत सिरौला गांव निवासी दिव्यांश सिंह (11) पुत्र शैलेंद्र सिंह बुधवार शाम को घर का सामान लाने के लिए सड़क पार कर दुकान जा रहा था।
इसी दौरान सड़क निर्माण कार्य में लगे डंपर ने बालक को टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही कुचलकर मौत हो गई। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। हुजूरपुर की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। चालक महिपाल को गिरफ्तार कर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है।
जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उधर दरगाह थाना अंतर्गत सुहापारा गांव निवासी सपना पत्नी योगेश द्विवेदी, उनकी पुत्री पल्लवी (9 माह) व गीता देवी पत्नी दुर्गा प्रसाद टैंपो से गांव से बहराइच आ रहे थे। तेज रफ्तार टैंपो गांव से कुछ दूरी पर अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन
हादसे में मां-बेटी समेत तीनों लोग जख्मी हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर रिसिया-बहराइच बहराइच के मध्य मोहम्मदा रेलवे क्रॉसिंग के निकट दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में नवाबगंज निवासी अवधेश, दुर्गेश व रिसिया निवासी गुरुदयाल घायल हुए हैं।