{"_id":"68a2323669bb4a947d0954a4","slug":"child-dies-due-to-electric-shock-brother-gets-burnt-bahraich-news-c-98-1-slko1009-135216-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: करंट लगने से बालक की मौत, भाई झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: करंट लगने से बालक की मौत, भाई झुलसा
Mon, 18 Aug 2025 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। ग्राम मधनगरा में शुक्रवार सुबह खेत में फूल तोड़ने गए दस वर्षीय बालक की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई, उसे बचाने के प्रयास में बड़ा भाई गंभीर रूप से झुलस गया। भाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खुटेहना पुलिस चौकी प्रभारी राकेश पांडेय ने बताया कि शुक्रवार सुबह लगभग आठ बजे मुकेश (10) अपने बड़े भाई राजाराम के साथ घर से फूल तोड़ने निकला था। दोनों गांव के ही रामधीरज के खेत में लगे कंडेल के पेड़ से फूल तोड़कर लौट रहे थे।
रास्ते में खेत की सुरक्षा के लिए लगाई गई झटका मशीन की चपेट में मुकेश आ गया। तेज करंट की वजह से वह तार से चिपक गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। राजाराम ने भाई मुकेश को बचाने की कोशिश की तो वह भी करंट की चपेट में आकर झुलस गया। आनन-फानन परिजनों और ग्रामीणों ने उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती कराया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष करूणाकर पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। अब तक किसी पक्ष से तहरीर नहीं दी गई है। फौरी तौर पर सूचना दर्ज कर जांच की जा रही है।