फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Child dies by drowning in drain

Bahraich News: नाले में डूबकर बालक की मौत

Mon, 15 Jul 2024 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 15 Jul 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Child dies by drowning in drain
नवाबगंज के लक्ष्मनपुर लहरोसवा में बालक के डूबने के बाद स्टीमर से तलाश करते गोताखोर व पुलिस।
नवाबगंंज (बहराइच)। थाना क्षेत्र के लहसोरवा निवासी एक छह वर्षीय बालक फुफेरे भाई के साथ नित्यक्रिया के लिए डूडवा पहाड़ी नाले के पास गया था। जहां पैर फिसलने से वह नाले में डूब गया और उसकी मौत हो गई। शनिवार की शाम उसका शव घटना स्थल से 100 मीटर की दूरी पर मिला। शव मिलने के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लक्ष्मनपुर लहसोरवा निवासी गोविंद पाल (6) अपने फुफेरे भाई डिंपल वर्मा के साथ नित्यक्रिया के लिए भारत-नेपाल सीमा के पास स्थित डूडवा पहाड़ी नाले के किनारे गया था। जहां पैर फिसलने से वह नाले में डूब गया। फुफेरे भाई ने गोविंद के डूबने की सूचना परिजनों को दी, तो परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और बालक के डूबने की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी राकेश कुमार पांडेय, उप निरीक्षक रणजीत यादव ने गोताखोरों, एसडीआरएफ व पीएसी टीम के साथ शव की तलाश शुरू की। घटना स्थल से 100 मीटर की दूरी पर बालक का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेत से लौट रहे युवक की नाले में डूबकर मौत

मिहींपुरवा (बहराइच)। तहसील क्षेत्र के चंदनपुर निवासी एक युवक की खेत से वापस लौटते समय नाले में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व राजस्व टीम ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंदनपुर निवासी बहादुर उम्र (28) रविवार की सुबह नाला पार कर खेत में उगी फसल का निरीक्षण करने गए थे। वापस लौटते वक्त नाला पार करते समय वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना मृतक के परिजनों व पुलिस को दी। सूचना पर रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। तहसीलदार मिहीपुरवा अंबिका चौधरी व कोतवाली नानपारा पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed