फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Cheap potatoes and onions will be sold at the stall from today

आज से स्टाल पर सस्ता आलू व प्याज बिकेगा

Fri, 30 Oct 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Cheap potatoes and onions will be sold at the stall from today
बहराइच। लगातार बढ़ रहे प्याज व आलू के दाम को देखते हुए आमजनमानस को राहत देने के लिए उद्यान विभाग की ओर से स्टाल लगाया जाएगा। स्टाल पर ग्राहकों को थोक रेट से मात्र दो रुपये अधिक लेकर सब्जी दी जाएगी। उद्यान विभाग की इस पहल से बढ़ रही महंगाई पर रोक लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन

आलू व प्याज के बढ़ रहे दामों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। आम परिवार के लोगों के किचन का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। दो जून बनने वाली सब्जी अब सिर्फ एक वक्त ही बन रही है। लॉकडाउन के बाद व्यापार में रफ्तार न पकड़ना और उसके बाद से लगातार आलू व प्याज के दामों में बढ़ोतरी होने से लोग बुरी तरह परेशानियों का सामना कर रहे है।
विज्ञापन

आम लोगों को इन परेशानियों से निजात दिलाने के लिए उद्यान विभाग ने पहल की है। डीएम चौराहे पर स्टाल लगाकर लोगों को राहत देने के लिए मंडी के थोक रेट से मात्र दो रुपये अधिक लेकर लोगों को आलू व प्याज उपलब्ध कराया जाएगा। उद्यान सलाहकार आरके वर्मा ने बताया कि शनिवार से डीएम चौराहे पर स्टाल लगाया जाएगा। सभी लोगों को आसानी से स्टाल से आलू व प्याज मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed