फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   CDO inquired about the well being of the injured daughters

Bahraich News: सीडीओ ने जाना घायल बेटियों का हालचाल

Thu, 02 Nov 2023 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 02 Nov 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
CDO inquired about the well being of the injured daughters
बहराइच। कोतवाली देहात क्षेत्र में सोमवार की रात हुए भीषण हादसे में घायल हुई बेटियों का कुशलक्षेम जानने के लिए बुधवार को सीडीओ राम्या आर मेडिकल कॉलेज पहुंचीं। उन्होंने हड्डी वार्ड में भर्ती घायल बेटियों का हालचाल जाना और चिकित्सकों से इलाज संबंधी जानकारी ली। वार्ड में गंदगी व कुत्ते को देख कर सीडीओ का पार चढ़ गया और उन्होंने सीएमएस को फटकार लगाई।
विज्ञापन

रामगांव थाना क्षेत्र के काजीजोत अकेलवा बाजार निवासी दुर्गेश अपनी पत्नी शकुंतला व छह बेटियों के साथ सोमवार की रात ससुराल जा रहा था। इसी दौरान उसे तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी थी। हादसे में दुर्गेश व उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं उसकी दो माह की बेटी रागिनी ने भी ट्रामा सेंटर ले जाते समय दम तोड़ दिया था। जबकि पांच बेटियों लक्ष्मी (12), कोमल (06), मनीषा (03), शिवांगी (02) का इलाज मेडिकल कॉेलज बहराइच और सेजल (09) का इलाज ट्रामा सेंटर लखनऊ में जारी है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में भर्ती चार बेटियों के इलाज संबंधी जानकारी के लिए बुधवार को सीडीओ मेडिकल कॉलेज पहुंची। उन्होंने हड्डी वार्ड में भर्ती बेटियों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। सीडीओ ने चिकित्सक डॉ. आरके वर्मा से बेटियों के इलाज संबंधी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान वार्ड में कुत्ता में मिला। उन्होंने सीएमएस डॉ. एमएम त्रिपाठी को फटकारते हुए तत्काल व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed