फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Cattle smugglers and police encounter, four arrested

मवेशी तस्करों और पुलिस में मुठभेड़, चार गिरफ्तार

Fri, 15 May 2020 09:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Cattle smugglers and police encounter, four arrested
नानपारा (बहराइच)। इमामगंज नहर पुलिया के पास मवेशी तस्करों और पुलिस में मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने चार मवेशी तस्करों को पकड़ लिया, जबकि दो फरार हो गए। ट्रक पर लदे 22 मवेशी भी बरामद हुए। तस्कर के पास से अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है। बरामद तमंचा, कारतूस व ट्रक को पुलिस ने सीज कर दिया है। जबकि मवेशियों को कांजी हाउस संचालक को सौंपते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्रा ने मवेशी तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उसी के तहत पुलिस ने जिले में अभियान शुरू किया। खैरीघाट थाना क्षेत्र के इमामगंज नहर पुलिया के पास मवेशी तस्करों के होने की सूचना मिली।
विज्ञापन

इस पर प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रामविलास यादव, रामप्रवेश पांडेय, योगेंद्रनाथ यादव, अभिषेक सिंह, सुनील सरोज, अवधवीर यादव और देवेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तलाशी शुरू की तो सभी ने वाहन के अंदर से फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर दी। फायरिंग के बाद पुलिस चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान एक आरोपी गुड्डू के पास से तमंचा, कारतूस व खोखा बरामद किया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कोतवाली नानपारा के नदीम, गुड्डू और खैरीघाट के संकल्पा निवासी सुमानी तथा अकबर अली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। फरार दिलशाद और अफजाल निवासी पुरानी बाजार की तलाश में दबिश दी जा रही है। एसओ ने बताया कि तमंचा, कारतूस व ट्रक को सीज कर दिया गया है। वहीं ट्रक में मिले 22 मवेशियों को कांजी हाउस संचालक के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed